हम कई बार ग्रेट ब्रिटेन और यूनाइटेड किंगडम के बारे में सुनते हैं। परंतु क्या ये दो अलग अलग देश हैं या एक ही देश के दो अलग अलग नाम है?
वास्तव में ये दोनों ही देश नहीं है। ये देशों का एक समूह है। पाँच देशों का एक समूह है जिसे ब्रिटिश द्वीप (ब्रिटिश आइल) कहा जाता है। ये पाँच देश उत्तर यूरोप के उत्तरी-पश्चिमी तट पर स्थित हैं। पाँच देश - स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, वेल्स, आयरलैंड और उत्तरी आयरलैंड हैं।
इनमें से स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स, ग्रेट ब्रिटेन बनाते हैं तथा स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम बनाते हैं।
सारांश
ग्रेट ब्रिटेन : स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स
यूनाइटेड किंगडम : स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड
ब्रिटिश द्वीप : स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, वेल्स, आयरलैंड और उत्तरी आयरलैंड


0 Comments