2017 महिला क्रिकेट विश्व कप, प्रतियोगिता का 11वाँ संस्करण था। इसका आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में 24 जून से 23 जुलाई के बीच हुआ था। यह तीसरी बार था जब इंग्लैंड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा था। इससे पहले 1973 और 1993 में भी इंग्लैंड ने मेजबानी की थी। भारत को 9 रन से हराकर, इंग्लैंड ने ये प्रतियोगिता जीती थी। इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया था।
टीम और उनकी कप्तान
ऑस्ट्रेलिया - मेग लैनिंग
इंग्लैंड - हीथर नाइट
भारत - मिताली राज
न्यूज़ीलैंड - सूजी बेट्स
पाकिस्तान - सना मीर
दक्षिण अफ्रीका - डेन वैन नाइकेक
श्रीलंका - इनो राणावेरा
वेस्टइंडीज - स्टेफनी टेलर
मैदान
08 टीमों के बीच 31 मुकाबले 05 मैदानों पर खेले गए थे।
लॉर्ड्स - लंदन
काउंटी ग्राउन्ड - डर्बी
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउन्ड - ब्रिस्टल
ग्रेस रोड - लीसेस्टर
काउंटी ग्राउन्ड - टोंटन
फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स पर खेला गया था।


0 Comments