भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत में एक राष्ट्रीय दल है। 2019 में सदस्यों की संख्या के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। 

भाजपा का गठन 
भाजपा का गठन 06 अप्रैल, 1980 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी और  लाल कृष्ण आडवाणी ने मिलकर भाजपा का गठन किया था। 

भाजपा के बनने की नींव 1951 में ही रखी गई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की। 1952 के चुनावों में भारतीय जन संघ केवल 03 सीटें ही जीत पाई थी। भारतीय जन संघ की मुख्य विचारधारा जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना था। 1953 में कश्मीर में दाखिल होने के कारण मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मौली चंद शर्मा और उसके बाद दीन दयाल उपाध्याय को भारतीय जनसंघ का अध्यक्ष बनाया गया। उस समय लाल कृष्ण आडवाणी और अटल युवा नेता थे। 1968 में अटल बिहारी वाजपेयी अध्यक्ष बने। उस समय पार्टी की विचारधारा जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करना, गौहत्या बंद करना और समान नागरिक संहिता लागू करना थी। 1967 में अनेक दलों के साथ गठबंधन करके भारतीय जन संघ ने चुनाव लड़ा था। 

1977 भारतीय जन संघ और अन्य प्रमुख दलों ने मिलकर जनता पार्टी का गठन किया और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विरुद्ध मिलकर चुनाव लड़ा। जनता पार्टी की जीत हुई और मोरारजी देसाई भारत के प्रथम गैर-कॉंग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए। अटल बिहारी वाजपेयी को विदेश मंत्री बनाया गया। जनता पार्टी में जनसंघ के लोग गाँधीवादी और हिन्दू विचारधारा वाले थे तथा उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी साथ मिला हुआ था। उस समय हिन्दू-मुसलमान में दंगे बढ़ गए थे। इसीलिए जनता पार्टी ने जनसंघ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का साथ छोड़ने के लिए कहा परंतु जनसंघ ने मन कर दिया। इसी के साथ जनता पार्टी टूट गई और एक नए दल जनता पार्टी (सेक्युलर) का गठन हुआ। मोरारजी देसाई की सरकार के पास बहुमत नहीं रहा और उन्होंने पद त्याग दिया। 1980 के चुनावों में जनता पार्टी बुरी तरह से हार गई। इसके बाद पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनता पार्टी की दोहरी सदस्यता पर रोक लगा दी । परिणामस्वरूप जनसंघ, जनता पार्टी से अलग हो गया और 1980 के चुनावों के कुछ ही दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। 

गठन : 06 अप्रैल, 1980 
संस्थापक : अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी
मुख्यालय : 6 A दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली 
प्रकाशन : कमल संदेश 
चुनाव चिह्न : कमल 

विद्यार्थी शाखा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
युवा शाखा : भारतीय जनता युवा मोर्चा 
महिला शाखा : भारतीय महिला मोर्चा 
श्रमिक शाखा : भारतीय मजदूर संघ
किसान शाखा : भारतीय किसान संघ 

अध्यक्ष : जगत प्रकाश नड्डा 
महासचिव : बोम्मारबेट्टू लक्ष्मीजनवर्धन संतोष
लोकसभा नेता : नरेंद्र मोदी 
राज्यसभा नेता : थावर चंद गहलोत 

वर्तमान सदस्य 
लोकसभा - 303/543 
राज्यसभा - 93/245 
राज्यों में सरकार - 18/31 

लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन
लोकसभा वर्ष दल का नेता सीटें/कुल
आठवीं लोकसभा 1984 लाल कृष्ण आडवाणी 02/533
नौवीं लोकसभा 1989 लाल कृष्ण आडवाणी 85/545
दसवीं लोकसभा 1991 लाल कृष्ण आडवाणी 120/545
ग्यारहवीं लोकसभा 1996 अटल बिहारी वाजपेयी 161/545
बारहवीं लोकसभा 1998 अटल बिहारी वाजपेयी 182/545
तेरहवीं लोकसभा 1999 अटल बिहारी वाजपेयी 182/545
चौदहवीं लोकसभा 2004 अटल बिहारी वाजपेयी 138/543
पंद्रहवीं लोकसभा 2009 लाल कृष्ण आडवाणी 116/543
सोलहवीं लोकसभा 2014 नरेंद्र मोदी 282/543
सतरहवीं लोकसभा 2019 नरेंद्र मोदी 303/543

भाजपा से प्रधानमंत्री 
अब तक भाजपा से केवल दो ही प्रधानमंत्री बने हैं -
सं. प्रधानमंत्री कार्यकाल लोकसभा
01 अटल बिहारी वाजपेयी 06 मई, 1996 - 01 जून, 1996 11वीं
01 अटल बिहारी वाजपेयी 19 मार्च, 1998 - 22 मई, 2004 12,13वीं
02 नरेंद्र मोदी 26 मई, 2014 - पदस्थ 16,17 वीं
 

राज्यों में भाजपा (31 मार्च, 2020 तक)
11 राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार : असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, कर्नाटक, गुजरात, गोवा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और  त्रिपुरा 

01 राज्य में गठबंधन की सरकार जिसका मुख्यमंत्री भाजपा से है : हरियाणा (जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन)

08 राज्यों में भाजपा गठबंधन में है (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) :
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय और सिक्किम 

इन राज्यों में आज तक भाजपा की सरकार नहीं बनी है : केरल, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी। 

भाजपा से मुख्यमंत्री  
अब तक 43 भाजपा नेता मुख्यमंत्री के पद संभाल चुके हैं। 
वर्तमान में 12 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। 
असम - सर्वानन्द सोनोवाल  
अरुणाचल प्रदेश - पेमा खांडु  
उत्तर प्रदेश - योगी आदित्यनाथ 
उत्तराखण्ड - त्रिवेंद्र सिंह रावत 
कर्नाटक - बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा
गुजरात - विजय रूपानी 
गोवा - प्रमोद सावंत 
मणिपुर - नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
मध्य प्रदेश - शिवराज सिंह चौहान 
हरियाणा - मनोहर लाल खट्टर 
हिमाचल प्रदेश - जयराम ठाकुर 
त्रिपुरा - बिप्लब कुमार देब

(भाजपा के मुख्यमंत्री)
(भाजपा के अध्यक्ष)