फीफा विश्व कप, फुटबॉल की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है। इसका आयोजन फीफा (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल) द्वारा किया जाता है। पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था। यह प्रतियोगिता चार वर्ष के अंतराल पर होती है।
इतिहास
1930 में पहले विश्व कप में 13 देशों ने भाग लिया था। फाइनल में अर्जेन्टीना को हराकर, उरुग्वे विजेता बना था। 1942 और 1946 के विश्व कप द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द कर दिए गए। 1982 में 24 टीमों, 1998 में 32 टीमों ने भाग लिया था। अंतिम बार यह 2018 में खेला गया था।
विश्व कप से जुड़े तथ्य
पहला विश्व कप खेला गया - 1930
पहला विश्व कप मैच खेलने वाले देश - फ्रांस, मेक्सिको; संयुक्त राज्य, बेल्जियम
विश्व कप का पहला गोल - लूसियन लौरेंट (फ्रांस)
विश्व कप का पहला क्लीन शीट - जिम्मी डगलस (यूएस)
खुद की टीम का गोल करने वाला पहला खिलाड़ी - मैनुअल रॉसस (इटली)
पुरस्कार
गोल्डन बॉल - सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पहली बार 1982)
गोल्डन बूट - सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी (1982)
गोल्डन ग्लव - सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (1994)
बेस्ट यंग प्लेयर - 21 वर्ष से काम आयु का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (2006)
फेयरप्ले ट्रॉफी - अनुशासन से खेलने वाली टीम (1970)
मैन ऑफ द मैच - मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (2002)


0 Comments