04 व्यक्ति और 02 संस्थाएं, एक से अधिक नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं।
संस्थाएं :
रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (स्थापना : 1863)
यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी/शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (स्थापना : 1950)
रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति
रेड क्रॉस को तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
1917 में 'प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मानवता का कार्य करने के लिए'
1944 में 'द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मानवता का कार्य करने के लिए'
1963 में 'मानवाधिकारों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों के लिए'
शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त
दो बार शांति का पुरस्कार दिया गया।
1954 में 'शरणार्थियों की सुरक्षा, विस्थापित समुदायों और राज्यविहीन लोगों को पुनर्वास में सहायता करने के लिए'
1981 में 'शरणार्थियों पर इसके प्रभावी और निरंतर कार्य के लिए'
| संस्था | शांति पुरस्कार |
|---|---|
| रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समित | 1917, 1944, 1963 |
| शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त | 1954, 1981 |
व्यक्तित्व :
मैरी क्युरी
लिनस पॉलिंग
जॉन बार्डीन
फ्रेडरिक सेंगर
मैरी क्युरी
1903 में हेनरी बेकरेल और अपने पति पियरे क्युरी के साथ 'रेडियोधर्मिता पर कार्य के लिए' भौतिकी का पुरस्कार साझा किया। 1911 में रसायन में 'पोलोनियम और रैडीयम' की खोज के लिए।
लिनस पॉलिंग
1954 में रसायन में अपने कार्य के लिए तथा 1962 में शांति का पुरस्कार
जॉन बार्डीन
1956 में भौतिकी में 'ट्रांजिस्टर के आविष्कार' के लिए विलियम शॉक्ले और वाल्टर ब्रेटन के साथ साझा किया। दूसरी बार भी 1972 में भौतिकी में लियोन एन कूपर और जॉन रॉबर्ट श्रीफर के साथ 'बार्डीन-कूपर-श्रीफर सिद्धांत' के लिए पुरस्कृत किया गया।
फ्रेडरिक सेंगर
'इंसुलिन पर कार्य' के लिए 1958 में रसायन का पुरस्कार मिला। 1980 में 'न्यूक्लिक एसिड में बेस सीक्वेंस के निर्धारण' के लिए वाल्टर गिल्बर्ट के साथ पुरस्कार साझा किया।
| नाम | पहला पुरस्कार | दूसरा पुरस्कार |
|---|---|---|
| मैरी क्युरी | 1903 - भौतिकी | 1911 - रसायन |
| लिनस पॉलिंग | 1954 - रसायन | 1962 - शांति |
| जॉन बार्डीन | 1956 - भौतिकी | 1972 - भौतिकी |
| फ्रेडरिक सेंगर | 1958 - रसायन | 1980 - रसायन |


0 Comments