अब तक केवल तीन व्यक्तियों को ही मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
एरिक एक्सेल कार्लफेल्ट - 1931
डैग हैमरस्क्जोंल्ड - 1961
राल्फ एम.स्टीनमैन - 2011
सभी पुरस्कार दिसंबर माह में प्रदान किए जाते हैं।
एरिक एक्सेल कार्लफेल्ट (स्वीडन) की मृत्यु अप्रैल 1931 में हो गई थी। उन्हें साहित्य का पुरस्कार दिया गया था।
डैग हैमरस्क्जोंल्ड (स्वीडन), जिन्हें शांति का पुरस्कार दिया गया था, की मृत्यु सितंबर 1961 में हुई थी।
इसके बाद 1974 में मरणोपरांत पुरस्कार देना बंद कर दिया गया था। लेकिन यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु नाम की घोषणा करने के बाद होती है तब उसे यह पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है।
राल्फ एम.स्टीनमैन (कनाडा) को 2011 का चिकित्सा विज्ञान का पुरस्कार उनकी मृत्यु के बाद दिया गया था क्योंकि कमेटी को उनकी मौत की जानकारी नहीं थी।


0 Comments