सबसे बड़ा पशु मेला - सोनपुर पशु मेला/हरिहर क्षेत्र मेला
यह मेला विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को यह मेला बिहार के सोनपुर में गंगा और गंडक नदी के संगम पर लगता है। इसकी शुरुआत चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन के समय हुई थी।
सबसे बड़ा रेगिस्तान - लद्दाख
लद्दाख भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह एक ठंडा रेगिस्तान है।
सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान - थार/महान भारतीय मरुस्थल
भारत और पाकिस्तान में फैला थार मरुस्थल विश्व का 17वाँ सबसे बड़ा और 9वाँ सबसे बड़ा उपोष्णकटिबंधीय रुस्थल है। इसका 80% भाग भारत में है। भारत में इसका अधिकतर भाग राजस्थान में है (कुछ क्षेत्रफल का 60%) तथा कुछ भाग हरियाणा, गुजरात और पंजाब में है। भारत की सबसे लंबी नहर इंदिरा गाँधी नहर इसी मरुस्थल से बहती है।
सबसे बड़ा मंदिर - श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में श्रीरंगम नामक जगह पर स्थित है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर विश्व का सबसे बड़ा क्रियाशील मंदिर है। यह 6,31,000 वर्ग मीटर में बना हुआ है।
सबसे बड़ा गुफा मंदिर - कैलाश मंदिर
सबसे बड़ा एकाश्म मंदिर - कैलाश मंदिर
एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया यह इस प्रकार का विश्व का सबसे मंदिर है।
सबसे बड़ा गलियारा - श्री रामनाथस्वामी मंदिर
तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित श्री रामनाथस्वामी मंदिर का बाहरी गलियारा विश्व का सबसे लंबा और सबसे बड़ा गलियारा है। यह 7 मीटर ऊँचा और पूर्व-पश्चिम में 400 फुट और उत्तर-दक्षिण में 640 फुट लंबा है।
सबसे बड़ी गुफा - अमरनाथ गुफा
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित यह गुफा भारत की सबसे बड़ी गुफा है। इसमें भगवान शिव की अमरनाथ के रूप में पूजा की जाती है।
सबसे बड़ा गुरुद्वारा - स्वर्ण मंदिर/हरमंदिर साहिब
यह गुरुद्वारा पंजाब के अमृतसर शहर में है। इसे "भारत का राष्ट्रीय सिख मंदिर" भी कहा जाता है। गुरु रामदास जी द्वारा बनाए गए सरोवर के मध्य इस गुरुद्वारे का निर्माण किया गया था। महाराजा रणजीत सिंह ने इसे सोने की परतों से सजाया था, इसीलिए इसे स्वर्ण मंदिर कहा जाता है।
सबसे बड़ी मस्जिद - जामा मस्जिद, दिल्ली
मस्जिद-ए-जहाँनुमा जिसे आम तौर पर जमा मस्जिद कहा जाता है, दिल्ली के लाल किला के सामने बनी हुई है।
सबसे बड़ा डेल्टा - सुन्दरवन डेल्टा
भारत और बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी पर बना यह डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
यह डेल्टा गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना, और हूगली नदियों के महासंगम से बना है। सुंदरवन जंगल के निकट होने के कारण इसका नाम पड़ा।
सबसे बड़ा संग्रहालय - भारतीय संग्रहालय
कोलकाता में स्थित यह संग्रहालय भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय है। 1814 में बना यह संग्रहालय विश्व का 9वाँ और भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है।
सबसे बड़ा गुंबद - गोल गुंबद
यह कर्नाटक के विजयपुरा में स्थित है।
सबसे बड़ा एकल कक्ष - गोल गुंबद
यह भारत का सबसे बड़ा एकल कक्ष है।
सबसे बड़ा बैंक -भारतीय स्टेट बैंक
संपत्ति में हिस्सेदारी के अनुसार यह भारत का सबसे बड़ा बैंक है। इसका मुख्यालय मुंबई में है।
सबसे विशाल क्रीड़ांगन - सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम
अहमदाबाद के मोटेर में बना यह स्टेडियम लोगों के बैठने की क्षमता के अनुसार विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। यह विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसका पूर्ण निर्माण 2020 में हुआ, जिसका उद्घाटन 24 फरवरी, 2020 को भारत के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया था। इसमें 1,10,000 लोगों के बैठने की सुविधा है।
सबसे विशाल फुटबॉल क्रीड़ांगन - विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन
कोलकाता के बिधाननगर में स्थित इस क्रीड़ांगन को साल्ट लेक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें 85,000 लोगों के बैठने की सुविधा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम के निर्माण से पहले यह भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम था।
सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह - न्हावा शेवा/जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
मुंबई के पश्चिमी तट पर स्थित न्हावा शेवा आकार और यातायात के अनुसार भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है।
सबसे बड़ा नदीद्वीप - माजुली द्वीप
ब्रह्मपुत्र नदी में बना माजुली द्वीप विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है। यह असम राज्य में एक जिला है। यह भारत का सबसे पहला द्वीपीय जिला है।
सबसे बड़ा तारामंडल - बिड़ला प्लैनेटेरियम
यह कोलकाता में है। साँची बौद्ध स्तूप के आकार का यह प्लैनेटेरियम विश्व का दूसरा सबसे बड़ा एवं एशिया का सबसे बड़ा प्लैनेटेरियम है। इसकी स्थापना 1963 में की गई थी।
क्षेत्रफलानुसार सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान
3,42,239 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसके उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा और उत्तरप्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, दक्षिण में गुजरात और पश्चिम में पाकिस्तान है।
जनसंख्यानुसार सबसे बड़ा राज्य - उत्तर प्रदेश
2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19,98,12,341 है जो देश की जनसंख्या का 16.50% है। यह जनसंख्या पाकिस्तान की जनसंख्या के लगभग बराबर है।
सबसे बड़ी झील - चिल्का झील
ओडिशा के पूर्वी तट पर पुरी , खुर्दा और गंजम जिलों में फैली चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी झील है। इसका क्षेत्रफल 3,560 वर्ग किमी है। यह दया नदी के मुहाने पर बनी हुई है, जो बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
खारे पानी की सबसे बड़ी झील - चिल्का झील
यह भारतीय उप-महाद्वीप पर प्रवासी पक्षियों के लिए सबसे बड़ा शीतकालीन मैदान है।
मीठे पानी की सबसे झील - वूलर झील
जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में झेलम नदी के मार्ग में बनी वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। मौसम और नदी में पानी की मात्रा के अनुसार इसका क्षेत्रफल 30 से लेकर 250 वर्ग किलोमीटर तक हो सकता है।
सबसे बड़ी अनूप झील/लैगून - चिल्का झील
ओडिशा के पूर्वी तट पर पुरी , खुर्दा और गंजम जिलों में फैली चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी अनूप झील है। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की अनूप झील है।
सबसे बड़ा सभागार - श्री षड्मुखानंद चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती सभागार
2763 लोगों के बैठने के लिए बने इस सभागार में धरातल पर 1462, पहली मंजिल पर 761 और दूसरी मंजिल पर 500 सीटें हैं।
सबसे बड़ा राजनैतिक दल - भारतीय जनता पार्टी
18 करोड़ से अधिक लोगों की सदस्यता के साथ यह विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।


0 Comments