ग्रैंड स्लैम, हर वर्ष होने वाली टेनिस की चार प्रतियोगिताएं हैं। इन खेलों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा किया जाता है।
प्रतियोगिताओं की शुरुआत -
विंबलडन सबसे पुरानी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता है। इसकी शुरुआत 1877 में हुई थी। यूएस ओपन 1881 में, फ्रेंच ओपन 1891 में और ऑस्ट्रेलियन ओपन 1905 में।
| प्रतिस्पर्धा | शुरुआत | माह | सतह |
|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलियन ओपन | 1905 | जनवरी | कठोर |
| फ्रेंच ओपन | 1891 | मई-जून | चिकनी मिट्टी |
| विंबलडन | 1877 | जून-जुलाई | घास |
| यूएस ओपन | 1881 | अगस्त-सितंबर | कठोर |
सभी प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों में होती हैं, जिनमें पाँच प्रमुख हैं :
एकल पुरुष
एकल महिला
युगल पुरुष
युगल महिला
युगल मिश्रित
शब्दावली
ग्रैंड स्लैम : एक ही वर्ष में सभी 4 ग्रैंड स्लैम जीतना
गोल्डन स्लैम : एक ही वर्ष में ओलंपिक स्वर्ण पदक के साथ चारों ग्रैंड स्लैम जीतना
सुपर स्लैम : एक ही वर्ष में एटीपी / डब्ल्यूटीए फाइनल के साथ सभी ग्रैंड स्लैम जीतना
कैलेंडर स्लैम : एक साल में कोई भी स्लैम जीतना
नॉन-कैलेंडर स्लैम : अलग अलग वर्ष में स्लैम जीतना
करियर स्लैम : करियर में स्लैम जीतना


0 Comments