सबसे ऊँची प्रतिमा - स्टैचू ऑफ यूनिटी
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊँची ये प्रतिमा गुजरात के वडोदरा जिले के केवडिया में नर्मदा नदी के किनारे सरदार सरोवर बाँध के समक्ष बनी हुई है। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत की 562 रियासतों और प्रांतों को मिलाकर आधुनिक भारत का निर्माण किया था, इसी कारण इस प्रतिमा का नाम स्टैचू ऑफ यूनिटी रखा गया। प्रतिमा का उद्घाटन सरदार पटेल के 143वीं जयंती पर किया गया था। गुजरात में 182 विधानसभा की सीटों को ध्यान में रखते हुए इसकी ऊँचाई तय की गई थी।
स्टैचू ऑफ यूनिटी

सबसे ऊँची एकाश्म मूर्ति - गोमतेश्वर 
प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के पुत्र बाहुबली की यह प्रतिमा कर्नाटक के हसन जिले के श्रवणबेलगोला में स्थित है। एक ही पत्थर से बनी 57 फुट ऊँची इस प्रतिमा का निर्माण गंगा मंत्री और सेनापति चामुंडराय ने करवाया था।

सबसे ऊँची मीनार - कुतुबमीनार
72.5 मीटर ऊँची यह मीनार दिल्ली के महरौली में स्थित है। 1993 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया था।

सबसे ऊँचा बाँध - टिहरी बाँध
उत्तराखण्ड के टिहरी में बना 260 मीटर ऊँचा यह बाँध भारत का सबसे ऊँचा बाँध है। यह भागीरथी नदी पर बना हुआ है।

सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध - भाखड़ा बाँध
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पंजाब की सीमा पर बना 226 मीटर ऊँचा यह बाँध 1963 में बनकर तैयार हुआ था। यह सतलुज नदी पर बना हुआ है।

सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील - त्सो ल्हामो झील
5.9 मीटर ऊँची यह झील सिक्किम में चीन सीमा पर स्थित है। यह कंचनजंघा पर्वत पर स्थित है। तीस्ता नदी का उद्गम इसी झील से होता है।
त्सो ल्हामो झील

सबसे ऊँची चोटी - गॉडविन ऑस्टिन (K-2)
काराकोरम पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी K2, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है। एवरेस्ट के बाद यह विश्व की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊँचाई 8,611 मीटर है।

सबसे ऊँचा जलप्रपात - जोग जलप्रपात
कर्नाटक के शिमोगा जिले में शरावती नदी पर बना जोग जलप्रपात जिसे जरस्पा जलप्रपात भी कहा जाता है, एशिया के सबसे बड़े जलप्रपात में से एक है। यह 254 मीटर ऊँचा है।

सबसे ऊँचा दरवाजा - बुलन्द दरवाजा
आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्थित बुलन्द दरवाजा विश्व का सबसे बड़ा प्रवेशद्वार है। 

सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित युद्धस्थल - सियाचिन ग्लेशियर
13 अप्रैल, 1984 को भारत और पाकिस्तान का युद्ध समुद्रतल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर सियाचिन ग्लेशियर में हुआ था।

सबसे ऊँचा हवाई पत्तन - कुशोक बकुला रिंपोचे विमानपत्तन
यह विमानपत्तन लद्दाख की राजधानी लेह में स्थित है। समुद्रतल से 3.25 किमी की ऊँचाई पर स्थित यह विमानपत्तन विश्व का 23वाँ सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित विमानपत्तन है।

सबसे ऊँचाई पर स्थित चिड़ियाघर - पद्मजा नायडू हिमालयी प्राणी उद्यान  
67.5 एकड़ में फैला यह चिड़ियाघर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में समुद्र तल से 2,135 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। 14 अगस्त, 1958 को खोले गए इस उद्यान का नाम 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सरोजिनी नायडू की बेटी पद्मजा नायडू के नाम पर कर दिया। यह उद्यान लाल पांडा, हिमालयी भेड़िया, बर्फ़ीला तेंदुआ और अन्य अत्यधिक लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षण प्रदान करता है।