इंग्लैंड - 2019 विश्व कप विजेता 

2019 क्रिकेट विश्व कप, विश्व कप का 12 वां संस्करण था। यह 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में 11 अलग अलग मैदानों पर खेला गया था। विश्व कप इंग्लैंड में पांचवीं तथा वेल्स में तीसरी बार आयोजित हुआ था। इससे पहले इंग्लैंड में 1975, 1979, 1983 और 1999 तथा वेल्स में 1983 और 1999 में विश्व कप आयोजित हो चुके थे।

इस विश्व कप में 10 टीमों ने भाग लिया था : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान। 10 टीमों के बीच कुल 48 मैच खेले गए थे। 

फाइनल
विश्व कप 2019 का अंतिम मैच लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई 2019 को खेला गया था। दोनों टीमों ने 50 ओवर में 241 रन बनाए थे। इसके बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने समान 15 रन बनाए। चूंकि इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड से ज्यादा चौके और छक्के लगाए थे, इसीलिए इंग्लैंड ये प्रतियोगिता जीत गया। यह पहली बार था जब इंग्लैंड ने विश्व कप जीता हो।

कप्तान 
इंग्लैंड - ईऑन मॉर्गन
ऑस्ट्रेलिया - आरोन फिंच
बांग्लादेश - मशरफे मुर्तजा
भारत - विराट कोहली
पाकिस्तान - सरफराज अहमद
न्यूजीलैंड - केन विलियमसन
दक्षिण अफ्रीका - फाफ डु प्लेसिस
श्रीलंका - दिमुथ करूणारत्ने
वेस्टइंडीज - जैसन होल्डर
अफगानिस्तान - गुलबदीन नायब

आंकड़े 
सर्वाधिक रन - इंग्लैंड (397/6) वि. अफगानिस्तान
न्यूनतम रन - पाकिस्तान (150/10) वि. वेस्टइंडीज
सबसे बड़ी जीत (रन) - इंग्लैंड (150 रन) वि. अफगानिस्तान
सबसे छोटी जीत (रन) - न्यूजीलैंड (5 रन) वि. वेस्टइंडीज
सबसे बड़ी जीत (विकेट) - न्यूजीलैंड (10) वि. श्रीलंका
सबसे छोटी जीत (विकेट) - न्यूजीलैंड (2) वि. बांग्लादेश
सबसे बड़ी जीत (शेष गेंद) - वेस्टइंडीज (218) वि. पाकिस्तान
सबसे छोटी जीत (शेष गेंद) - पाकिस्तान (2) वि अफगानिस्तान

सर्वाधिक रन : रोहित शर्मा (भारत) - 648 रन 
एक पारी में सर्वाधिक रन : डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 166 
सर्वाधिक औसत (बल्लेबाज) : शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 86.57 
सर्वाधिक स्ट्राइक रेट : ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 150.00 
सर्वाधिक चौके : रोहित शर्मा (भारत) - 67
सर्वाधिक छक्के : ईऑन मॉर्गन (इंग्लैंड) - 10
सर्वाधिक शतक : रोहित शर्मा (भारत) - 05
सबसे तेज शतक : इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) - 57 गेंद 
सबसे तेज अर्द्धशतक : एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) - 25 गेंद 

सर्वाधिक विकेट : मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 27
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) - 35/6
सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी : एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) - 3.00
सर्वश्रेष्ठ औसत (बल्लेबाज) : एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) - 6.00 
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (गेंदबाजी) : मोहम्मद शमी (भारत) - 15.07  
सर्वाधिक मेडन ओवर : जसप्रीत बुमराह (भारत) -09
सर्वाधिक डॉट : जोफरा आर्चर (इंग्लैंड) - 371

विश्व कप 2019 में भारत का प्रदर्शन - 
कुल मुकाबले खेले - 9+1 
कुल मुकाबले जीते - 7+0
रद्द मुकाबले - 1 

सर्वाधिक रन - 352/5 वि. ऑस्ट्रेलिया 
भारत के विरुद्ध न्यूनतम रन - वेस्टइंडीज 143 
सबसे बड़ी जीत (रन) - 125 रन वि. वेस्टइंडीज
सबसे छोटी जीत (रन) - 11 रन वि. अफगानिस्तान 
सबसे बड़ी जीत (विकेट) -  वि. श्रीलंका 07 विकेट 
सबसे छोटी जीत (विकेट) - वि. दक्षिण अफ्रीका 06 विकेट
सबसे छोटी जीत (शेष गेंद) - वि. दक्षिण अफ्रीका 15 गेंद 

सर्वाधिक रन : रोहित शर्मा - 648 रन 
एक पारी में सर्वाधिक रन : रोहित शर्मा - 140 रन वि. पाकिस्तान   
सर्वाधिक चौके : रोहित शर्मा - 67
सर्वाधिक छक्के : रोहित शर्मा - 14 
सर्वाधिक शतक : रोहित शर्मा - 05
सर्वाधिक अर्द्धशतक : विराट कोहली - 05
सबसे तेज शतक : रोहित शर्मा - 85 गेंद 
सबसे तेज अर्द्धशतक : रोहित शर्मा - 34 गेंद 
सर्वाधिक स्ट्राइक रेट : रविंद्र जडेजा - 130.50 

सर्वाधिक विकेट : जसप्रीत बुमराह - 18 विकेट 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : मोहम्मद शमी (69/5) - वि. इंग्लैंड
सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी : रविंद्र जडेजा - 3.70 
सर्वश्रेष्ठ औसत (बल्लेबाज) : विजय शंकर - 11.00 
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (गेंदबाजी) : मोहम्मद शमी - 15.07
सर्वाधिक मेडन ओवर : जसप्रीत बुमराह - 09
सर्वाधिक डॉट : जसप्रीत बुमराह - 294 
हैट-ट्रिक : मोहम्मद शमी - वि. अफगानिस्तान