मैत्री एक्स्प्रेस
यह अंतर्राष्ट्रीय रेल भारत के कोलकाता से बांग्लादेश के ढाका के बीच चलती है। इसकी शुरुआत बंगाली नव वर्ष के दिन 14 अप्रैल, 2008 को हुई थी। इसका संचालन पूर्वी रेलवे और बांग्लादेश रेलवे द्वारा किया जाता है। दोनों शहरों के बीच 390 किमी की दूरी लगभग 9 घंटों में पूरा करती है। यह रेल पूर्ण रूप से वातानुकूलित है।
रेलमार्ग : कोलकाता - गेदे - भारत-बांग्लादेश सीमा - दरशाना - ढाका
रेल के संचालन के समय -
भारत के रेलमंत्री : लालु प्रसाद यादव
भारत के विदेश मंत्री : प्रणब मुखर्जी
भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री : प्रियरंजन दासमुंशी
2008 में यह रेल सप्ताह में चार बार चलती थी, लेकिन फरवरी 2020 में इसका संचालन सप्ताह में पाँच बार कर दिया गया।
![]() |
| मैत्री एक्सप्रेस |
बंधन एक्स्प्रेस
यह रेल कोलकाता से बांग्लादेश के खुलना के बीच चलती है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 09 नवंबर 2017 को की गई थी। इसका संचालन पूर्वी रेलवे द्वारा किया जाता है। पहले इस रेल को मैत्री एक्स्प्रेस-II नाम दिया गया था। इस रेल की टिकट खरीदने के लिए पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता होती है जबकि सीमा पर टिकट की कोई जाँच नहीं की जाती।
रेलमार्ग
यह रेल बरिशल एक्सप्रेस के मार्ग पर चलती है। 175 किमी की दूरी यह लगभग 5 घंटों में तय करती है।
कोलकाता - दम दम - बारासात - बणगाँव - पेट्रापोल - सीमा - बेनापोल - जेसोर - खुलना
2019 में 200 सीटें जेसोर स्टेशन के यात्रियों के लिए आरक्षित कर दिए गए थे।
इसका संचालन सप्ताह में केवल एक बार किया जाता था परंतु फरवरी 2020 से यह रेल सप्ताह में दो बार यात्रा करती है।
समझौता एक्स्प्रेस
यह भारत और पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो बार चलने वाली रेल है। इसका संचालन शिमला समझौते के बाद 22 जुलाई 1976 को अमृतसर से लाहौर के बीच किया गया था। 1994 तक यह रेल प्रतिदिन चलती थी। हर वर्ष छह महीने के लिए भारत अपनी रेलगाड़ी चलाता है और छह महीने के लिए पाकिस्तान। सन 2000 से पहले रेल को अपने देश उसी दिन लौटना होता था जबकि वर्तमान में ये नियम लागू नहीं होता है।
रेलमार्ग
दिल्ली - अटारी - सीमा - वाघा - लाहौर
दिल्ली से अटारी के बीच यह रेल बीने रुके यात्रा करती है। पाकिस्तान के वाघा में टिकट व अन्य जाँच की जाती है।
निलंबन
इस रेल का संचालन कई बार निलंबित किया जा चुका है-
- 2001 में भारतीय संसद पर आतंकी हमले के बाद 01 जनवरी 2002 से 15 जनवरी 2004 तक रेल का संचालन बंद कर दिया गया था।
- 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद
- 2012 में वाघा में जाँच के दौरान ड्रग्स और हथियार मिलने के बाद
- 2019 में एक बार भारत-पाक गतिरोध के कारण तथा दूसरी बार धारा 370 हटने के बाद
वर्ष 2007 में हरियाणा के पानीपत के दीवाना के पास इस रेल पर आतंकी हमला हुआ था।
थार एक्सप्रेस
थार एक्सप्रेस जोधपुर और पाकिस्तान के कराची के बीच चलने वाली एक रेल है। इसका संचालन पाकिस्तान रेलवे द्वारा किया जाता है। इसकी शुरुआत फरवरी 2008 में हुई थी।



0 Comments