सबसे लंबा सड़क सेतु - भूपेन हाजरिका सेतु/ढोला-सदिया सेतु
लोहित नदी पर बना 9.15 किमी लंबा यह सेतु असम के ढोला और सदिया को जोड़ता है। इसका उद्घाटन 26 मई, 2017 को प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। इसके निर्माण के साथ ही उत्तरी असम और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के बीच की दूरी घट गई।
सबसे लंबा रेल सेतु - वेम्बनाड रेल सेतु
4.6 किमी लंबा यह सेतु कोच्चि, केरल के वल्लारपदम और एदापल्ली नामक जगहों को जोड़ता है।
सबसे लंबा रेल-सह-सड़क सेतु - बोगीबिल सेतु
ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 4.94 किमी लंबा यह सेतु असम के धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिलों को जोड़ता है। सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2018 के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इसमें ऊपरी पथ पर राष्ट्रीय राजमार्ग 15 की तीन लेन की सड़क और निचले पथ पर दोहरी रेल लाइन है जो लमडिंग-डिब्रूगढ़ लाइन का हिस्सा है। यह एशिया का दूसरा सबसे लंबा रेल-सह-सड़क सेतु है।
सबसे लंबा ब्रैकट ब्रिज/कैंटिलीवर - हावड़ा सेतु
हूगली नदी पर बना 705 मीटर लंबा यह सेतु पश्चिम बंगाल में कोलकाता और हावड़ा शहरों का जोड़ता है। यह 82 मीटर ऊँचा और 22 मीटर चौड़ा सेतु है।
सबसे लंबा समुद्री सेतु - बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक
5.6 किलोमीटर लंबा यह सेतु मुंबई के बांद्रा और वर्ली को जोड़ता है। यह 8 लेण की सड़क है।
सबसे लंबा समुद्री रेल सेतु - पंबन सेतु
2,065 मीटर लंबा यही सेतु रेलमार्ग द्वारा तमिलनाडु के मंडपम को पंबन द्वीप से जोड़ता है। 1988 में इसके समानांतर एक सड़क सेतु का निर्माण भी किया गया था, जिसे इंदिरा गाँधी सेतु कहा जाता है। बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक के बनने से पहले यह भारत का सबसे लंबा समुद्र सेतु था।

सबसे लंबी सड़क सुरंग - श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग
इसकी कुल लंबाई 9.28 किमी है। इसे पहले चेनानी-नाशरी सुरंग के नाम से भी जाना जाता था। यह सुरंग जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बनी हुई है। इसका उद्घाटन 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
सबसे लंबी रेल सुरंग - पीर पंजाल सुरंग/बनिहाल सुरंग
इसकी कुल लंबाई 11.215 किमी है। यह जम्मू और कश्मीर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वत श्रेणी में बनिहाल से हिलर शाहाबाद तक जम्मू-बारामुला लाइन पर बनी हुई है।
सबसे लंबी सड़क - राष्ट्रीय राजमार्ग 44
3,806 किमी लंबा यह राजमार्ग श्रीनगर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। यह जम्मू और कश्मीर(304 किमी), पंजाब (254 किमी), हरियाणा (184 किमी), उत्तर प्रदेश (189 किमी), मध्य प्रदेश (504 किमी), महाराष्ट्र (232 किमी), तेलंगाना (504 किमी), आंध्र प्रदेश (250 किमी), कर्नाटक (125 किमी) और तमिलनाडु (627 किमी) से गुजरता है।
सबसे लंबा द्रुतमार्ग - आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेसवे
यह उत्तर प्रदेश के आगरा और लखनऊ के मध्य 302 किमी लंबा द्रुतमार्ग है। इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।
सबसे लंबा गलियारा - श्री रामनाथस्वामी मंदिर
तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित श्री रामनाथस्वामी मंदिर का बाहरी गलियारा विश्व का सबसे लंबा और सबसे बड़ा गलियारा है। यह 7 मीटर ऊँचा और पूर्व-पश्चिम में 400 फुट और उत्तर-दक्षिण में 640 फुट लंबा है।

भारत में सबसे लंबा रास्ता तय करने वाली नदी - गंगा नदी
2,525 किमी लंबी यह नदी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम से शुरू होती है और उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
सबसे लंबी सहायक नदी - यमुना नदी
यह गंगा कीसहायक नदी है। इसकी लंबाई 1, 380 किमी है। उत्तराखण्ड के यमुनोत्री से निकलकर यह प्रयागराज में गंगा में मिल जाती है।
यह गंगा कीसहायक नदी है। इसकी लंबाई 1, 380 किमी है। उत्तराखण्ड के यमुनोत्री से निकलकर यह प्रयागराज में गंगा में मिल जाती है।
दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी - गोदावरी नदी
1,470 किमी लंबी यह नदी नासिक की त्रयंबक पहाड़ी से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
1,470 किमी लंबी यह नदी नासिक की त्रयंबक पहाड़ी से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
सबसे लंबी नहर - इन्दिरा गाँधी नहर
650 किमी लंबी यह नहर पंजाब में ब्यास और सतलुज नदी के संगम पर स्थित हरिके बाँध से शुरू होकर यह नहर राजस्थान के थार रेगिस्तान तक जाती है। यह नहर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में प्रवाहित होती है। यह राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, और श्रीगंगानगर जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाती है। पहले इस नहर को राजस्थान नहर के नाम से जाना जाता था।
सबसे लंबा हिमनद - सियाचिन ग्लेशियर
लद्दाख में काराकोरम पर्वत श्रेणी में स्थित यह हिमनद हिमालय और काराकोरम श्रेणी का सबसे बड़ा हिमनद है। 76 किमी लंबा यह हिमनद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गैर - ध्रुवीय हिमनद है।
सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म - गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है। यह 1,366 मीटर लंबा है।
सबसे लंबा रेलमार्ग - डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी
4,286 किमी लंबा यह रेलमार्ग असम के डिब्रूगढ़ और तमिलनाडु के कन्याकुमारी को जोड़ता है। यह रेलमार्ग असम, बिहार, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल राज्यों से गुजरता है।
सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी - डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्स्प्रेस
स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती पर चलाई गई डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्स्प्रेस (15905/15906) डिब्रूगढ़ और कन्याकुमारी के बीच 83 घंटे की यात्रा में 4,286 किमी की दूरी तय करती है। तीन अन्य विवेक एक्स्प्रेस के साथ शुरुआत की घोषणा 2011-12 के रेल बजट में ममता बनर्जी द्वारा की गई थी। 26 नवंबर, 2011 को इस रेल ने अपनी पहली यात्रा प्रारंभ की थी। यह कुल 56 स्टेशनों पर रुकती है।
सबसे लंबे समय तक चलने वाली रेलगाड़ी - डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्स्प्रेस
दूरी और समय के अनुसार सबसे लंबे समय तक चलने वाली रेलगाड़ी है।
सबसे लंबे समय तक चलने वाली सुपरफास्ट रेलगाड़ी - तिरुवनंतपुरम - सिलचर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से गुजरने वाली तिरुवनंतपुरम - सिलचर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सबसे लंबे समय तक चलने वाली सुपरफास्ट रेलगाड़ी है। यह केरल के तिरुवनंतपुरम से असम के सिलचर तक 3,932 किमी की दूरी तय करती है। यह भारत की सबसे ज्यादा देर करने वाली रेलगाड़ी है।
सबसे लंबे समय तक चलने वाली हमसफर एक्स्प्रेस - बैंगलोर छावनी-अगरतला हमसफ़र एक्सप्रेस
बैंगलोर और अगरतला के बीच 3,599 किमी की दूरी साढ़े 65 घंटों में तय करती है।
सबसे लंबे समय तक चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
केरल के कोचुवेलि से चंडीगढ़ के मध्य केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3,415 किमी की दूरी साढ़े 54 घंटों में तय करती है।
बिना रुके सबसे लंबे समय तक चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
दिल्ली के हज़रत निजामुद्दीन से राजस्थान के कोटा के मध्य 458 किमी की दूरी बिना रुके साढ़े 06 घंटों में तय करती है।
सबसे लंबा समुद्रतट - मैरिना समुद्रतट
यह समुद्रतट चेन्नई में बंगाल की खाड़ी के साथ लगता है। यह तट लगभग 6.0 किमी लंबा है।
यह समुद्रतट चेन्नई में बंगाल की खाड़ी के साथ लगता है। यह तट लगभग 6.0 किमी लंबा है।
सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य - गुजरात
अरब सागर से गुजरात की 1215 किमी की सीमा लगती है।
अरब सागर से गुजरात की 1215 किमी की सीमा लगती है।
सबसे लंबा बाँध - हीराकुड बाँध
ओडिशा के संबलपुर में महानदी पर स्थित हीराकुड बाँध विश्व का सबसे लंबा बाँध है। इसकी कुल लंबाई लगभग 26 किमी है। हीराकुड जलाशय जो इस बाँध के पीछे बना हुआ है, भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।
ओडिशा के संबलपुर में महानदी पर स्थित हीराकुड बाँध विश्व का सबसे लंबा बाँध है। इसकी कुल लंबाई लगभग 26 किमी है। हीराकुड जलाशय जो इस बाँध के पीछे बना हुआ है, भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।

0 Comments