1832 : मद्रास (वर्तमान चेन्नई) में भारत का पहला रेल प्रोजेक्ट पारित
1837 : मद्रास के रेड हिल से चिन्टद्रिपेट पुल तक भारत की पहली रेल रेड हिल रेलवे की शुरुआत
1845 : 08 मई को मद्रास रेलवे की स्थापना
1845 : 01 जून को पूर्वी भारत रेलवे की शुरुआत
1849 : 01 अगस्त को ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे की शुरुआत
1851 : रूड़की में सोलानी एक्वाडक्ट रेलवे बनाया गया
1853 : 16 अप्रैल को बॉम्बे के बोरिबंदर से ठाणे के बीच पहली यात्री रेल की शुरुआत। इस रेल में 14 डिब्बे तथा तीन भाप इंजन साहिब, सिंध और सुल्तान थे। 34 किलोमीटर की इस दूरी में 400 लोगों ने यात्रा की थी। इसका संचालन ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे ने किया था
1854 : बॉम्बे-ठाणे लाइन को कल्याण तक बढ़ाया गया
1854 : 15 अगस्त को पूर्वी भारत की पहली रेल हावड़ा से हुगली के बीच 24 किलोमीटर की दूरी में चलाई गई थी। इसका संचालन पूर्वी भारत रेलवे ने किया था।
1855 : 'फेयरी क्वीन' भाप इंजन की शुरुआत
1856 : रोयापुरम से आर्कोट (तमिलनाडु) में 01 जुलाई को दक्षिण भारत की पहली यात्री रेल की शुरुआत। इसका संचालन मद्रास रेलवे ने किया था।
1858 : पूर्वी बंगाल रेलवे की शुरुआत
1873 : 24 फरवरी को कोलकाता के सियालदाह से आर्मेनिया घाट तक पहली ट्राम की शुरुआत हुई
1874 : दक्षिण भारतीय रेलवे कंपनी की शुरुआत
1874 : 09 मई को बॉम्बे के कोलाबा और परेल के बीच अश्व-चालित ट्राम की शुरुआत हुई
1880 : कलकत्ता ट्रामवे कंपनी की स्थापना
1890 : पूर्वी तट स्टेट रेलवे की शुरुआत
1897 : कई रेलों में बिजली की शुरुआत
1920 : बॉम्बे के दादर से करी रोड़ के बीच पहले इलेक्ट्रिक सिग्नल की शुरुआत
1925 : भारत में पहली बार रेल बजट प्रस्तुत किया गया
1925 : 03 फरवरी को बॉम्बे के विक्टोरिया टर्मिनस (वर्तमान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से कुर्ला के बीच भारत की पहली विद्युत रेल चलाई गई। इस रेल का इंजन 'कैमेल लेयर्ड' कंपनी द्वारा बनाया गया था।
1928 : विक्टोरिया टर्मिनस से पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) के बीच 'सीमांत मेल' ; पेशावर और मंगलोर के बीच 'ग्रेंड ट्रंक एक्स्प्रेस' ; मुंबई और लाहौर के बीच पंजाब लिमिटेड एक्स्प्रेस की शुरुआत
1928 : विक्टोरिया टर्मिनस और भायखला के बीच देश के पहले स्वचालित रंगीन सिग्नल की शुरुआत ; कानपुर सेंट्रल और लखनऊ स्टेशन खोले गए
1930 : विक्टोरिया टर्मिनस और पूना (वर्तमान पुणे) के बीच डॅकन क्वीन की शुरुआत
1930 : 'ग्रेंड ट्रंक एक्स्प्रेस' का मार्ग बदलकर दिल्ली - मद्रास कर दिया गया
1934 : भारत में किसी भी रेल का पहला वातानुकूलित डिब्बा 'सीमांत मेल' में बनाया गया था
1951 : भारतीय रेल का पुनर्गठन; 14 अप्रैल को दक्षिण रेलवे जोन व नवंबर में मध्य और पश्चिमी जोन की स्थापना
1952 : उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर रेलवे जोन की स्थापना
1952 : रेलों में पंखों और बिजली को अनिवार्य कर दिया गया एवं कई रेलों में सोने की सुविधा भी प्रदान की जाने लगी
1955 : दक्षिण-पश्चिमी जोन की स्थापना
1956 : हर रेलवे जोन में मंडल को स्थापना की गई
1956 : हावड़ा और दिल्ली के बीच देश की पहली पूरी तरह से वातानुकूलित रेल चलाई गई
1958 : केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (मुख्यालय : प्रयागराज) की स्थापना
1958 : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन की स्थापना
1960 : 25 किलोवाट विद्युत प्रणाली द्वारा झारखण्ड के राज्खार्स्वान और दंगुवापोसी के बीच रेल चलाई गई
1984 : 24 अक्टूबर को कलकत्ता के एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच देश की पहली मेट्रो रेल चली। यह भारत की पहली त्वरित रेल थी।
1988 : नई दिल्ली और झांसी के बीच शताब्दी एक्स्प्रेस चलाई गई
1999 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की स्थापना
2000 : रेलवे की वेबसाईट ऑनलाइन हुई
2002 : रेलवे ने ऑनलाइन आरक्षण और टिकट की शुरुआत की
2002 : दिसंबर में दिल्ली मेट्रो की शुरुआत
2013 : रेलवे में तत्काल की सुविधा
2016 : दिल्ली और आगरा के बीच गतिमान एक्स्प्रेस की शुरुआत
2019 : नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 23 फरवरी को 'वंदे भारत एक्स्प्रेस' की शुरुआत
0 Comments