2020 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया 

महिला टी-20 विश्व कप, महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली 20-20 ओवर की क्रिकेट खेल प्रतियोगिता है। यह पहली बार 2009 में इंग्लैंड में आयोजित हुई थी। दूसरी बार 2010 में वेस्टइंडीज में तथा उसका बाद से हर 02 वर्ष के अंतराल पर आयोजित की जाती है। 2014 तक पहली तीन प्रतियोगिताओं में 08 टीमें हिस्सा लेती थीं। 2014 के बाद से 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अब तक 07 प्रतियोगिताओं में 06 बार ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुँची है और 05 बार जीत हासिल की है। भारत की टीम केवल एक बार ही फाइनल में पहुँची है (2020 में) परंतु जीत हासिल नहीं कर सकी। 

वर्ष  मेजबान  विजेता  उपविजेता 
2009 इंग्लैंड  इंग्लैंड  न्यूजीलैंड  
2010 वेस्टइंडीज  ऑस्ट्रेलिया  न्यूजीलैंड  
2012 श्रीलंका  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड 
2014 बांग्लादेश  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड 
2016 भारत  वेस्टइंडीज  ऑस्ट्रेलिया 
2018 वेस्टइंडीज  ऑस्ट्रेलिया  इंग्लैंड 
2020 ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया  भारत 
2022 दक्षिण अफ्रीका  प्रस्तावित  प्रस्तावित 

आँकड़े 
कुल टी-20 विश्व कप : 07 
सर्वाधिक जीत : ऑस्ट्रेलिया (05)
सर्वाधिक स्कोर : दक्षिण अफ्रीका (195/3) वि. थाईलैंड 
न्यूनतम स्कोर : बांग्लादेश (46) वि. वेस्टइंडीज 
सबसे बड़ी जीत (रन) : दक्षिण अफ्रीका (113 रन) वि. थाईलैंड
सबसे बड़ी जीत (विकेट) : इंग्लैंड (10 विकेट) वि. भारत 

सर्वाधिक रन : सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 929 
एक पारी में सर्वाधिक रन : मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 126
एक संस्करण में सर्वाधिक रन : बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - 259 
सर्वाधिक औसत : क्लैरी टेलर (इंग्लैंड) - 55.75 
सर्वाधिक चौके : सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 107 
सर्वाधिक छक्के : डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 22 
सर्वाधिक शतक : मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 01 
सर्वाधिक अर्द्धशतक : सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 06

सर्वाधिक विकेट : आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड) - 41 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 5/5 
सर्वश्रेष्ठ औसत : डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 12.19 
सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी : मोर्ना नील्सन (न्यूजीलैंड) - 4.31 

भारत का प्रदर्शन 
पहली बार भाग लिया : 2009 में 
कुल संस्करण में भाग लिया : 07 
कुल मैच खेले : 31 
कुल मैच जीते : 17 
कुल मैच हारे : 14 

सर्वाधिक रन : मिताली राज - 726 
एक पारी में सर्वाधिक रन : हरमनप्रीत कौर - 103 
सर्वाधिक औसत : मिताली राज - 40.33 
सर्वाधिक चौके : मिताली राज - 79 
सर्वाधिक छक्के : हरमनप्रीत कौर - 17 
सर्वाधिक शतक : हरमनप्रीत कौर - 01
सर्वाधिक अर्द्धशतक : मिताली राज - 05 

सर्वाधिक विकेट : पूनम यादव - 28 
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : प्रियंका रॉय - 5/16 
सर्वश्रेष्ठ औसत : पूनम यादव - 13.82 
सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी : झूलन गोस्वामी - 5.36