पड़ोसी देशों के साथ मिलकर यह एक उपमहाद्वीप का निर्माण करता है।
अक्षांश की दृष्टि से यह उत्तरी गोलार्द्ध एवं देशांतर की दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
मुख्य भूमि का विस्तार 8°4' उत्तर से 37°6 उत्तर व 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व है।
सबसे दक्षिणी भाग, इंदिरा पॉइंट 6°45' उत्तर अक्षांश पर स्थित है।
कर्क रेखा (23°26′ उत्तर) भारत के मध्य से गुजरती है। भारत में यह गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से गुजरती है।
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है। भारत की भूमि का कुल क्षेत्रफल 29,73,190 वर्ग किमी और जलीय क्षेत्रफल 3,14,073 वर्ग किमी है।
भारत का क्षेत्रफल विश्व का कुल 2.4% है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा और पूर्ण रूप से एशिया में स्थित दूसरा सबसे बड़ा देश है।
भारत से बड़े देश : रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया
भारत की उत्तर से दक्षिण तक कुल लंबाई 3,214 किमी व पश्चिम से पूर्व तक 2,933 किमी है।
भारत की स्थलीय सीमा 15,200 किमी, मुख्य भूमि की तटीय सीमा 6,000 किमी व द्वीपों सहित तटीय सीमा 7,516 किमी है।
भारत दक्षिण में हिन्द महासागर को दो सागरों में विभाजित करता है - पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर।
भारत, हिन्द महासागर के साथ सबसे लंबी सीमा बनाने वाला देश है। इसीलिए हिन्द महासागर का नाम भारत (हिंद) के नाम पर पड़ा है।
विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की दृष्टि से भारत 18 वाँ सबसे बड़ा देश है।
0 Comments