भारत में 13 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में अब तक 16 महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं। दिल्ली, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक से अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस(05), भारतीय जनता पार्टी(04) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(02) को छोड़कर किसी भी दल से दो या अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री नहीं बनी हैं। वर्तमान में केवल एक ही महिला मुख्यमंत्री है ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल)। 

 

महिला मुख्यमंत्रियों से जुड़े तथ्य -

पहली महिला मुख्यमंत्री - सुचेता कृपलानी (उत्तरप्रदेश) 

प्रथम गैर-कॉंग्रेसी महिला मुख्यमंत्री - शशिकला काकोदकर (गोवा)

सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाली महिला मुख्यमंत्री - शीला दीक्षित (5502 दिन)

सबसे ज्यादा बार पद संभालने वाली महिला मुख्यमंत्री - जयराम जयललिता (05 बार)

कार्यकाल के दौरान दिवंगत होने वाली एकमात्र महिला मुख्यमंत्री - जयराम जयललिता (05.12.2016 को)

सबसे कम समय तक पद संभालने वाली महिला मुख्यमंत्री - जानकी रामचंद्रन (23 दिन)

मुख्यमंत्री राज्य दल प्रथम दिन अंतिम दिन
सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 02 अक्टूबर, 1963 13 मार्च, 1967
नंदिनी सत्पथी ओडिशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 14 जून, 1972 03 मार्च, 1973
शशिकला काकोदकर गोवा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी 12 अगस्त, 1973 27 अप्रैल, 1979
नंदिनी सत्पथी ओडिशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 06 मार्च, 1974 16 दिसंबर, 1976
सैयदा अनवरा तैमूर असम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 06 दिसंबर, 1980 30 जून, 1981
जानकी रामचंद्रन तमिलनाडु अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 07 जनवरी, 1988 30 जनवरी, 1988
जयराम जयललिता तमिलनाडु अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 24 जून, 1991 12 मई, 1996
मायावती उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी 13 जून, 1995 18 अक्टूबर, 1995
राजिंदर कौर भट्टल पंजाब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 21 नवंबर, 1996 12 फरवरी, 1997
मायावती उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी 21 मार्च, 1997 21 सितंबर, 1997
राबड़ी देवी बिहार राष्ट्रीय जनता दल 25 जुलाई, 1997 11 फरवरी, 1999
सुषमा स्वराज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी 13 अक्टूबर, 1998 03 दिसंबर, 1998
शीला दीक्षित दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 04 दिसंबर, 1998 27 दिसंबर, 2013
राबड़ी देवी बिहार राष्ट्रीय जनता दल 03 मार्च, 1999 02 मार्च, 2000
राबड़ी देवी बिहार राष्ट्रीय जनता दल 11 मार्च, 2000 06 मार्च, 2005
जयराम जयललिता तमिलनाडु अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 14 मई, 2001 21 सितंबर, 2001
जयराम जयललिता तमिलनाडु अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 02 मार्च, 2002 12 मई, 2006
मायावती उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी 03 मई, 2002 29 अगस्त, 2003
उमा भारती मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी 08 दिसंबर, 2003 23 अगस्त, 2004
वसुंधरा राजे राजस्थान भारतीय जनता पार्टी 08 दिसंबर, 2003 18 दिसंबर, 2008
मायावती उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी 13 मई, 2007 15 मार्च, 2012
जयराम जयललिता तमिलनाडु अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 16 मई, 2011 27 सितंबर, 2014
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011 पदस्थ
वसुंधरा राजे राजस्थान भारतीय जनता पार्टी 13 दिसंबर, 2013 16 दिसंबर, 2018
आनंदीबेन पटेल गुजरात भारतीय जनता पार्टी 22 मई, 2014 07 अगस्त, 2016
जयराम जयललिता तमिलनाडु अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 23 मई, 2015 05 दिसंबर, 2016
महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 04 अप्रैल, 2016 20 जून, 2018