भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ ब्रिटिश राज में 28 दिसम्बर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। 
संस्थापक : एलन ऑक्टेवियन ह्यूम, दादाभाई नौरोजी, दिनशा वाचा। 

1907 में काँग्रेस में दो दल बने - गरम दल एवं नरम दल। गरम दल का नेतृत्व बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय एवं बिपिन चंद्र पाल कर रहे थे और पूर्ण स्वराज की माँग कर रहा थे । नरम दल का नेतृत्व गोपाल कृष्ण गोखले, फिरोजशाह मेहता एवं दादा भाई नौरोजी कर रहे थे तथा ब्रिटिश राज में स्वशासन चाहता थे। सन् 1916 की लखनऊ बैठक में दोनों दल फिर एक हो गये और होम रूल आंदोलन की शुरुआत हुई। 

1919 में जालियाँवाला बाग हत्याकांड के पश्चात गान्धी काँग्रेस के महासचिव बने। 

सोनिया गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबे समय तक कार्य किया है। आज़ादी से लेकर 2014 तक, 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 बार (1951, 1957, 1962, 1971, 1980, 1984) पूर्ण बहुमत जीता है। 

कुल 49 वर्षों तक कांग्रेस केन्द्र सरकार का हिस्सा रही है। 

भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं: जवाहरलाल नेहरू, गुलज़ारीलाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह। 

गैर- कांग्रेसी प्रधानमंत्री जो कांग्रेस के सदस्य रह चुके हैं: मोरारजी देसाई, चरण सिंह, वी . पी . सिंह, चंद्रशेखर, एच . डी . देवेगौड़ा, आई . के .गुजराल।

लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन
लोकसभा वर्ष सीटें/कुल
पहली लोकसभा 1951 364/489
दूसरी लोकसभा 1957 371/494
तीसरी लोकसभा 1962 361/494
चौथी लोकसभा 1967 283/520
पाँचवीं लोकसभा 1971 352/518
छठी लोकसभा 1977 153/542
सातवीं लोकसभा 1980 351/542
आठवीं लोकसभा 1984 415/533
नौवीं लोकसभा 1989 197/545
दसवीं लोकसभा 1991 244/545
ग्यारहवीं लोकसभा 1996 140/545
बारहवीं लोकसभा 1998 141/545
तेरहवीं लोकसभा 1999 114/545
चौदहवीं लोकसभा 2004 145/543
पंद्रहवीं लोकसभा 2009 206/543
सोलहवीं लोकसभा 2014 44/543
सतरहवीं लोकसभा 2019 52/543


(भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष)