भारत का सबसे उत्तरी स्थल - किलिक दर्रा (लद्दाख) 
यह काराकोरम पर्वत शृंखला में पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है। 

आधिकारिक तौर पर सबसे उत्तरी स्थल - इंदिरा कॉल (लद्दाख)
यह पूर्वी काराकोरम में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 5,764 मीटर है। इसका नाम देवी लक्ष्मी के अन्य नाम पर रखा गया है। 

दक्षिणतम स्थल - इंदिरा पॉइंट (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह)
यह वृहत निकोबार द्वीप के निकोबार जिले में स्थित है। इसका नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी के नाम पर किया गया है। दिसंबर 2004 में सुनामी के इसका कुछ हिस्सा समुद्र में डूब गया था। 

भूमि का दक्षिणतम स्थल - केप कोमॉरिन (तमिलनाडु)
यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है। यहाँ तिरुवल्लुवर की प्रतिमा और विवेकानंद मेमोरियल है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर का संगम इसी स्थान पर होता है। 

पूर्वी स्थल - डोंग गाँव (अरुणाचल प्रदेश)
यह गाँव अंजॉ जिले में लोहित नदी के किनारे स्थित है। भारत में सूर्य की पहली किरण इसी गाँव में पड़ती है। 

पश्चिमी स्थल - सर क्रीक (गुजरात)
यह एक ज्वारनादीमुख है जो सिंधु नदी के डेल्टा पर अरब सागर में बना हुआ है। यह क्रीक गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत को अलग करता है।