मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इसका नाम हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर है। 1991 में स्थापित यह पुरस्कार खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। 

स्थापना के समय इस पुरस्कार को राजीव गांधी पुरस्कार के नाम से जाना जाता था। अगस्त 2021 में भारत सरकार ने इसका नाम बदल दिया। 

2020 के अनुसार पुरस्कार में एक पदक, प्रमाण पत्र और ₹25 लाख प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार हर वर्ष केवल एक खिलाड़ी को दिया जाता है। कुछ अवसरों पर दो या अधिक खिलाड़ियों को भी प्रदान किया गया है।

अब तक 43 खिलाड़ियों को खेल रत्न प्रदान किया जा चुका है। सबसे पहला पुरस्कार 1991-92 में विश्वनाथ आनंद को प्रदान किया गया था। प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची नीचे दी गई है-
वर्ष खिलाड़ी खेल
1991-92 विश्वनाथन आनंद शतरंज
1992-93 गीत सेठी बिलियर्ड्स
1993-94 होमी मोतीवाला नौकायन
1993-94 पुष्पेंद्र कुमार गर्ग नौकायन
1994-95 कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन
1995-96 नेमिरापकम कुंजरानी भारोत्तोलन
1996-97 लिएंडर पेस टेनिस
1997-98 सचिन तेंडुलकर क्रिकेट
1998-99 ज्योतिर्मयी सिकदर एथलेटिक्स
1999-2000 धनराज पिल्लै हॉकी
2000-01 पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन
2001 अभिनव बिंद्रा निशानेबाजी
2002 कलायथुमुझी मैथ्यूज बीनमोल एथलेटिक्स
2002 अंजलि भागवत निशानेबाजी
2003 अंजू बॉबी जॉर्ज एथलेटिक्स
2004 राज्यवर्धन सिंह राठौर निशानेबाजी
2005 पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स और स्नूकर
2006 मानवजीत सिंह संधू निशानेबाजी
2007 महेन्द्र सिंह धौनी क्रिकेट
2008 कोई पुरस्कार नहीं कोई पुरस्कार नहीं
2009 मैरी कॉम मुक्केबाजी
2009 विजेन्द्र सिंह मुक्केबाजी
2010 साइना नेहवाल बैडमिंटन
2011 गगन नारंग निशानेबाजी
2012 विजय कुमार निशानेबाजी
2012 योगेश्वर दत्त कुश्ती
2013 रोंजन सोढ़ी निशानेबाजी
2014 कोई पुरस्कार नहीं कोई पुरस्कार नहीं
2015 सानिया मिर्जा टेनिस
2016 पुसरला वेंकट सिंधु बैडमिंटन
2016 दीपा कर्माकर जिमनास्टिक्स
2016 जीतू राय निशानेबाजी
2016 साक्षी मलिक कुश्ती
2017 देवेंद्र झाझरिया पैरा एथलेटिक्स
2017 सरदारा सिंह हॉकी
2018 शेखोम मीराबाई चानू भारोत्तोलन
2018 विराट कोहली क्रिकेट
2019 दीपा मलिक पैरालम्पिक
2019 बजरंग पुनिया कुश्ती
2020 रानी रामपाल हॉकी
2020 विनेश फोगाट कुश्ती
2020 मनिका बत्रा टेबल टेनिस
2020 मरियप्पन थंगावेलु पैरा एथलीट
2020 रोहित शर्मा क्रिकेट