प्रवासी भारतीय दिवस, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 09 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1915 में महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पूर्ण करके स्वदेश लौटे थे। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाता है। लक्ष्मीमल सिंहवी की समिति के सुझाव पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2002 में 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा की। उसके बाद वर्ष 2003 में पहली बार नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था। इसी दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया जाते हैं।
उद्देश्य
- अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, भावना आदि को देशवासियों के साथ जोड़ना
- विभिन्न देशों में भारतीयों का एक आपस में संपर्क बनाना
आयोजन
| क्र. | वर्ष | स्थान | मुख्य अतिथि | तत्कालीन पद |
|---|---|---|---|---|
| 01 | 2003 | नई दिल्ली | अनिरुद्ध जगन्नाथ | प्रधानमंत्री - मॉरिशस |
| 02 | 2004 | नई दिल्ली | भरत जगदेव | राष्ट्रपति - गुयाना |
| 03 | 2005 | मुंबई | जे आर अजोधिया | उपराष्ट्रपति - सूरीनाम |
| 04 | 2006 | हैदराबाद | अहमद कथार्डा | राजनीतिक कार्यकर्ता - द.अफ्रीका |
| 05 | 2007 | नई दिल्ली | एस. जयकुमार | उपप्रधानमंत्री - सिंगापुर |
| 06 | 2008 | नई दिल्ली | नवीनचंद्र रामगुलाम | प्रधानमंत्री - मॉरिशस |
| 07 | 2009 | चेन्नई | रामदीन सर्दजो | उपराष्ट्रपति - सूरीनाम |
| 08 | 2010 | नई दिल्ली | खालिद हमीद | चेयरमैन - अल्फा अस्पताल यूके |
| 09 | 2011 | नई दिल्ली | आनंद सत्यानंद | गवर्नर जनरल - न्यूजीलैंड |
| 10 | 2012 | जयपुर | कमला प्रसाद बिसेसर | प्रधानमंत्री - त्रिनिदाद और टोबैगो |
| 11 | 2013 | कोच्चि | राजकेसवर पुरयाग | राष्ट्रपति - मॉरिशस |
| 12 | 2014 | नई दिल्ली | दातो जी. पलनिवेल | पर्यावरण मंत्री - मलेशिया |
| 13 | 2015 | गाँधीनगर | डोनाल्ड रवीन्द्रनाथ | राष्ट्रपति - गुयाना |
| 14 | 2017 | बेंगलुरु | एंटोनियो कोस्टा | प्रधानमंत्री - पुर्तगाल |
| 15 | 2019 | वाराणसी | प्रविन्द जगन्नाथ | प्रधानमंत्री - मॉरिशस |
| 16 | 2020 | नई दिल्ली | चंद्रिकाप्रसाद संतोखी | राष्ट्रपति - सूरीनाम |
2021 में प्रवासी भारतीय दिवस
- यह 16 वाँ प्रवासी भारतीय दिवस था जिसका आयोजन 09 जनवरी को नई दिल्ली में हुआ था।
- यह वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया गया था
- मुख्य विषय - "आत्मनिर्भर भारत में योगदान"
- सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी मुख्य अतिथि थे।


0 Comments