महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन 1974 से किया जा रहा है। नीदरलैंड ने सर्वाधिक आठ बार विश्व कप जीता है। भारत ने अब तक सिर्फ एक बार ही पहले चार में अपना स्थान बनाया है; 1974 में चौथे स्थान पर रहने के बाद पहले चार में जगह बनाने में असफल रहा है। विश्व कप विजेताओं की सूची नीचे दी गई है। 


वर्ष मेजबान विजेता उपविजेता तीसरा चौथा
1974 मंडेलियू, फ्रांस नीदरलैंड अर्जेंटीना पश्चिम जर्मनी भारत
1976 पश्चिम बर्लिन, पश्चिम जर्मनी पश्चिम जर्मनी अर्जेंटीना नीदरलैंड बेल्जियम
1978 मैड्रिड, स्पेन नीदरलैंड पश्चिम जर्मनी बेल्जियम अर्जेंटीना
1981 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना पश्चिम जर्मनी नीदरलैंड सोवियत संघ ऑस्ट्रेलिया
1983 कुआलालंपुर, मलेशिया नीदरलैंड कनाडा ऑस्ट्रेलिया पश्चिम जर्मनी
1986 अमस्टेन, नीदरलैंड नीदरलैंड पश्चिम जर्मनी कनाडा न्यूजीलैंड
1990 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड ऑस्ट्रेलिया दक्षिण कोरिया इंग्लैंड
1994 डबलिन, आयरलैंड ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना संयुक्त राज्य अमेरिका जर्मनी
1998 उट्रेच,नीदरलैंड ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड जर्मनी अर्जेंटीना
2002 पर्थ, ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना नीदरलैंड चीन ऑस्ट्रेलिया
2006 मैड्रिड, स्पेन नीदरलैंड ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना स्पेन
2010 रोसारियो, अर्जेंटीना अर्जेंटीना नीदरलैंड इंग्लैंड जर्मनी
2014 हेग, नीदरलैंड नीदरलैंड ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना संयुक्त राज्य अमेरिका
2018 लंदन , इंग्लैंड नीदरलैंड आयरलैंड स्पेन ऑस्ट्रेलिया
2022 टेरैसा, स्पेन और अमस्टेन, नीदरलैंड प्रस्तावित