बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) दक्षिण एशिया और दक्षिणपूर्व एशिया के सात देशों की एक संस्था है। ये सभी देश परिवहन, व्यापार आदि के लिए बंगाल की खाड़ी पर निर्भर हैं।
स्थापना
बिम्सटेक की स्थापना 06 जून, 1997 को बैंकॉक में हुई थी। उस समय इसके केवल चार सदस्य थे - बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थायलैंड। 22 दिसंबर, 1997 को म्याँमार भी इसका सदस्य बना। फरवरी 2004 में नेपाल और भूटान भी इसके सदस्य बन गए।
मुख्यालय - ढाका, बांग्लादेश
सदस्य
| देश | सदस्यता |
|---|---|
| थायलैंड | 06 जून, 1997 |
| नेपाल | फरवरी 2004 |
| बांग्लादेश | 06 जून, 1997 |
| भूटान | फरवरी 2004 |
| भारत | 06 जून, 1997 |
| म्याँमार | 22 मई, 1997 |
| श्रीलंका | 06 जून, 1997 |
प्राथमिक क्षेत्र
बिम्सटेक के 14 प्राथमिक क्षेत्र हैं -
- व्यापार और निवेश
- परिवहन और संचार
- ऊर्जा
- पर्यटन
- प्रौद्योगिकी
- मछली पालन
- कृषि
- सार्वजनिक स्वास्थ्य
- गरीबी उन्मूलन
- आतंकवाद-रोधी
- पर्यावरण और आपदा प्रबंधन
- जन-से-जन संपर्क
- सांस्कृतिक सहयोग
- जलवायु परिवर्तन
शिखर सम्मेलन
अब तक चार सम्मेलन हुए हैं -
| सम्मेलन | तिथि | मेजबान शहर | देश |
|---|---|---|---|
| पहला | 31 जुलाई, 2004 | बैंकॉक | थायलैंड |
| दूसरा | 13 नवंबर, 2008 | नई दिल्ली | भारत |
| तीसरा | 04 मार्च, 2014 | नेपईदाव | म्याँमार |
| चौथा | 30-31 अगस्त, 2018 | काठमांडू | नेपाल |
| पाँचवाँ | 2022 | कोलंबो | श्रीलंका |


0 Comments