• ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 का आयोजन, जापान के टोक्यो शहर में 24 जुलाई 2021 से 09 अगस्त 2021 तक हुआ था। भारत ने 25 वीं बार, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। भारत के 126 खिलाड़ियों ने 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था। भारत से पहली बार 126 खिलाड़ियों ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया। 126 खिलाड़ियों में 70 पुरुष तथा 56 महिला खिलाड़ी थीं। 
  • कुल खिलाड़ी - 126 
  • महिला - 56 
  • पुरुष - 70 
  • कुल खेलों में भाग लिया - 18 
  • कुल प्रतिस्पर्धा - 69 
  • ध्वजवाहक (उद्घाटन समारोह) - मानप्रीत सिंह, एम. सी. मेरी कॉम  
  • ध्वजवाहक (समापन समारोह) - बजरंग पुनिया

पदक
  • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 में भारत ने 06 विभिन्न खेलों में कुल 07 पदक जीते थे। 
  • कुल पदक - 07 
  • स्वर्ण पदक - 01 
  • रजत पदक - 02 
  • कांस्य पदक - 04
  • स्थान - 48

पदक विजेता
  • पहला पदक - मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)
  • पहला स्वर्ण पदक - नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स-भाला फेंक)
  • ओलंपिक में स्वतंत्रता के बाद एथलेटिक्स में पहला पदक - नीरज चोपड़ा
  • ओलंपिक में भारोत्तोलन में पहला रजत पदक - मीराबाई चानू 
  • ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी - पी. वी. सिंधु

पदक विजेता : सूची

खिलाड़ी पदक खेल प्रतिस्पर्धा
नीरज चोपड़ा स्वर्ण एथलेटिक्स भाला फेंक
मीराबाई चानू रजत भारोत्तोलन 49 किग्रा
रवि कुमार दहिया रजत कुश्ती फ्रीस्टाइल 57 किग्रा
पी. वी. सिंधु कांस्य बैडमिंटन महिला एकल
लवलीन बोरगोहेन कांस्य मुक्केबाजी वेल्टर्वैट
पुरुष हॉकी टीम* कांस्य हॉकी पुरुष हॉकी
बजरंग पुनिया कांस्य कुश्ती फ्रीस्टाइल 65 किग्रा
*दिलप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह (कप्तान) हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय, पी. आर. श्रीजेश, सुमित, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, बीरेंद्र लकडा, अमित रोहिदास, विवेक प्रसाद


चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी खेल प्रतिस्पर्धा
अदिति अशोक गोल्फ महिला गोल्फ
दीपक पुनिया कुश्ती फ्रीस्टाइल 86 किग्रा
महिला हॉकी टीम हॉकी महिला हॉकी