ध्यानचंद पुरस्कार भारत में खेलों में दिया जाने वाला जीवनकाल सफलता पुरस्कार है। यह भारत के हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर शुरू किया गया था। 2002 में स्थापित यह पुरस्कार खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र, औपचारिक वेशभूषा और ₹5 लाख प्रदान किए जाते हैं। 

प्राप्तकर्ता 

पहला पुरस्कार 2002 में शाहुराज बिराजदार (मुक्केबाजी), अशोक दिवान (हॉकी) और अपर्णा घोष (बास्केटबाल) को दिया गया था। आखिरी बार यह पुरस्कार 2019 में मैनुअल फ्रेडरिक (हॉकी), अरूप बसक (टेबल टेनिस), मनोज कुमार (कुश्ती) नितिन कीर्तन (टेनिस) और सी. लालरेमसंगा (तीरंदाजी) को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं की सूची नीचे दी गई है -

वर्ष  खिलाड़ी  खेल 
2002 शाहुराज बिराजदार मुक्केबाजी 
2002 अशोक दीवान हॉकी
2002 अपर्णा घोष बास्केटबाल
2003 चार्ल्स कॉर्नेलियस हॉकी
2003 राम कुमार बास्केटबाल
2003 धर्म सिंह हॉकी
2003 ओम प्रकाश वालीबाल
2003 स्मिता शिरोले यादव रोइंग
2004 दिगंबर मेहेंदले एथलेटिक्स 
2004 हरदयाल सिंह हॉकी
2004 लभ सिंह एथलेटिक्स
2005 मारुति माने कुश्ती
2005 मनोज कुमार कोठारी बिलियर्ड्स और स्नूकर
2005 राजिंदर सिंह हॉकी
2006 हरिश्चंद्र बिराजदार कुश्ती
2006 उदय प्रभु एथलेटिक्स
2006 नंदी सिंह हॉकी
2007 राजिंदर सिंह कुश्ती
2007 शमशेर सिंह कबड्डी
2007 वरिंदर सिंह हॉकी
2008 ज्ञान सिंह कुश्ती
2008 हाकम सिंह एथलेटिक्स
2008 मुखबन सिंह हॉकी
2009 सतबीर सिंह दहिया कुश्ती
2009 ईशर सिंह देओल एथलेटिक्स
2010 अनीता चानू भारोत्तोलन
2010 सतीश पिल्लई एथलेटिक्स
2010 कुलदीप सिंह कुश्ती
2011 शब्बीर अली फ़ुटबॉल
2011 सुशील कोहली तैराकी
2011 राजकुमार कुश्ती
2012 गुंडीप कुमार हॉकी
2012 विनोद कुमार कुश्ती
2012 जगराज सिंह मान एथलेटिक्स
2012 सुखबीर सिंह टोकस पैरा स्पोर्ट्स
2013 सैयद अली हॉकी
2013 अनिल मान कुश्ती
2013 मेरी डिसूजा सिकेरा एथलेटिक्स
2013 गिर्राज सिंह एथलेटिक्स (पैरास्पोर्ट्स)
2014 जीशान अली टेनिस
2014 गुरमेल सिंह हॉकी
2014 के पी ठक्कर तैराकी
2015 रोमियो जेम्स हॉकी
2015 शिव प्रकाश मिश्रा टेनिस
2015 टीपी पद्मनाभन नायर वालीबाल
2016 सिल्वेनस डंग डंग हॉकी
2016 सती गीता एथलेटिक्स
2016 राजेंद्र प्रहलाद शेलके रोइंग
2017 भूपेंद्र सिंह एथलेटिक्स
2017 सैयद शाहिद हकीम फ़ुटबॉल
2017 सुमराई टेटे हॉकी
2018 सत्यदेव प्रसाद तीरंदाजी
2018 भरत छेत्री हॉकी
2018 बॉबी अलॉयसियस एथलेटिक्स
2018 दादू दत्तात्रय चौगले कुश्ती
2019 मैनुअल फ्रेडरिक हॉकी
2019 अरूप बसक टेबल टेनिस
2019 मनोज कुमार कुश्ती
2019 नितिन कीर्तन टेनिस
2019 सी लालरेमसंगा तीरंदाजी

2020 में ध्यानचंद पुरस्कार - 
कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स)
जिसी फिलिप्स (एथलेटिक्स) 
प्रदीप गांधी (बैडमिटन)
तृप्ति मुरगुडे (बैडमिटन)
एन उषा (मुक्केबाजी)
लक्खा सिंह (मुक्केबाजी) 
सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल)
अजीत सिंह (हॉकी)
मनप्रीत सिंह (कबड्डी)
जे रंजीत कुमार(पैरा एथलीट) 
सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिटन) 
मंजीत सिंह(रोइंग) 
सचिन नाग (तैराकी) 
नंदन पाल (टेनिस) 
नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)