2020 आई.सी.सी. महिला टी-20 विश्व कप, महिला टी-20 विश्व कप का सातवाँ संस्करण था। यह 21 फरवरी से 08 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेला गया था, जिसमें भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार विजेता बना था।
इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया था -
ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड
भारत
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान
दक्षिण अफ्रीका
वेस्टइंडीज
श्रीलंका
बांग्लादेश
थाईलैंड
थाईलैंड की टीम पहली बार महिला टी-20 विश्व कप खेल रही थी।
मैदान
ऑस्ट्रेलिया के 04 शहरों में 06 मैदानों पर यह विश्व कप खेला गया था।
मनुका ओवल - कैनबरा
जंक्शन ओवल - मेलबर्न
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड - मेलबर्न
वाका - पर्थ
सिडनी शो ग्राउंड - सिडनी
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - सिडनी
आँकड़े
सर्वाधिक स्कोर : दक्षिण अफ्रीका (195/3) वि. थाईलैंड
न्यूनतम स्कोर : बांग्लादेश (74) वि. न्यूजीलैंड
सबसे बड़ी जीत (रन) : दक्षिण अफ्रीका (113 रन) वि. थाईलैंड
सबसे बड़ी जीत (विकेट) : ऑस्ट्रेलिया (09 विकेट) वि. बांग्लादेश
सर्वाधिक रन : बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - 259
एक पारी में सर्वाधिक रन : हीथर नाइट (इंग्लैंड) - 108
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट : शेफाली वर्मा (भारत) - 158.25
सर्वाधिक चौके : बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - 30
सर्वाधिक छक्के : शेफाली वर्मा (भारत) - 09
सर्वाधिक शतक : हीथर नाइट (इंग्लैंड) ; लिज़ेल ली (द. अफ्रीका) - 01
सर्वाधिक अर्द्धशतक : बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - 03
सबसे तेज शतक : लिज़ेल ली (द. अफ्रीका) - 59 गेंद
सबसे तेज अर्द्धशतक : एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया) - 26 गेंद
सर्वाधिक विकेट : मेगन स्कट (ऑस्ट्रेलिया) - 13
सर्वाधिक डॉट : सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 63
सर्वाधिक मेडन ओवर : शबनीम इस्माइल - 02
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : शशिकला श्रीवर्धने (श्रीलंका) - 4/16
सर्वश्रेष्ठ औसत : सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 6.12
सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी : सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 3.23
भारत का प्रदर्शन
कुल मैच खेले : 05
कुल मैच जीते : 04
कुल मैच हारे : 01
सर्वाधिक रन : शेफाली वर्मा - 163
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट : शेफाली वर्मा - 158.25
सर्वाधिक चौके : शेफाली वर्मा - 18
सर्वाधिक छक्के : शेफाली वर्मा - 09
सर्वाधिक विकेट : पूनम यादव - 10
सर्वाधिक डॉट : राजेश्वरी गायकवाड - 55
सर्वाधिक मेडन ओवर : राजेश्वरी गायकवाड - 01
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : पूनम यादव - 4/19


0 Comments