• ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • इसकी स्थापना 1961 में कि गई थी तथा पहला पुरस्कार 1965 में प्रदान किया गया था।
  • पुरस्कार में वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा, ग्यारह लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्तिपत्र दिए जाते हैं। 
  • भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित 22 भाषाओं और अंग्रेजी में लिखने वाला व्यक्ति इस पुरस्कार को पाने योग्य है। अब तक केवल 16 भाषाओं के लेखकों को ही पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
  • 1982 तक यह पुरस्कार लेखक/कवि की एक रचना के लिए प्रदान किया जाता था। 1983 और उसके बाद यह पुरस्कार भाषा के प्रति योगदान के लिए प्रदान किया जाने लगा।
  • जिस भाषा के लिए पुरस्कार दिया गया है, उस भाषा के लिए अगले तीन वर्षों तक पुरस्कार नहीं दिया जाता।
  • यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान नहीं किया जाता।
  • 1976 में आशापूर्णा देवी, ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बनी। अब तक 07 महिला लेखिकाओं को पुरस्कार दिया गया है। 
  • 1967, 1973, 1999, 2006 और 2009 में दो-दो लेखकों को संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किए गए थे।

विभिन्न भाषाओं में कुल पुरस्कार
हिन्दी - 11 गुजराती - 4 तेलुगु - 3 कश्मीरी - 1
कन्नड़ - 8 उर्दू - 4 असमिया - 2 कोंकणी - 1
बंगाली - 6 मराठी - 4 पंजाबी - 2 संस्कृत - 1
मलयालम - 6 उड़िया - 4 तमिल - 2 अंग्रेजी - 1


पुरस्कार प्राप्तकर्ता
वर्ष नाम कृति भाषा
1965 जी शंकर कुरुप ओटक्कुष़ल मलयालम
1966 ताराशंकर बंधोपाध्याय गणदेवता बंगाली
1967 के.वी. पुत्तपा श्री रामायण दर्शणम कन्नड़
1967 उमाशंकर जोशी निशिता गुजराती
1968 सुमित्रानंदन पंत चिदंबरा हिन्दी
1969 फ़िराक गोरखपुरी गुल-ए-नगमा उर्दू
1970 विश्वनाथ सत्यनारायण रामायण कल्पवरिक्षमु तेलुगु
1971 विष्णु डे स्मृति शत्तो भविष्यत बंगाली
1972 रामधारी सिंह दिनकर उर्वशी हिन्दी
1973 दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे नकुतंति कन्नड़
1973 गोपीनाथ महन्ती माटीमटाल उड़िया
1974 विष्णु सखाराम खांडेकर ययाति मराठी
1975 पी.वी. अकिलानंदम चित्रपवई तमिल
1976 आशापूर्णा देवी प्रथम प्रतिश्रुति बंगाली
1977 के. शिवराम कारंत मुक्कजिया कनसुगालु कन्नड़
1978 अज्ञेय कितनी नावों में कितनी बार हिन्दी
1979 बिरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य मृत्यंजय असमिया
1980 एस.के. पोत्ताकट ओरु देसात्तिन्ते कथा मलयालम
1981 अमृता प्रीतम कागज ते कैनवास पंजाबी
1982 महादेवी वर्मा यामा हिन्दी
1983 मस्ती वेंकटेश अयंगर कन्नड़ साहित्य कन्नड़
1984 तकाजी शिवशंकरा पिल्लै मलयालम साहित्य मलयालम
1985 पन्नालाल पटेल गुजराती साहित्य गुजराती
1986 सच्चिदानंद राउतराय उड़िया साहित्य उड़िया
1987 विष्णु वामन शिरवाडकर मराठी साहित्य मराठी
1988 सी॰ नारायण रेड्डी तेलुगु साहित्य तेलुगु
1989 कुर्तुलएन हैदर उर्दू साहित्य उर्दू
1990 वी.के.गोकक कन्नड़ साहित्य कन्नड़
1991 सुभाष मुखोपाध्याय बंगाली साहित्य बंगाली
1992 नरेश मेहता हिन्दी साहित्य हिन्दी
1993 सीताकांत महापात्र उड़िया साहित्य उड़िया
1994 यू.आर. अनंतमूर्ति कन्नड़ साहित्य जनवरी
1995 एम.टी. वासुदेव नायर मलयालम साहित्य मलयालम
1996 महाश्वेता देवी बंगाली साहित्य बंगाली
1997 अली सरदार जाफरी उर्दू साहित्य उर्दू
1998 गिरीश कर्नाड कन्नड़ साहित्य कन्नड़
1999 निर्मल वर्मा हिन्दी साहित्य हिन्दी
1999 गुरदयाल सिंह पंजाबी साहित्य पंजाबी
2000 इंदिरा गोस्वामी असमिया साहित्य असमिया
2001 राजेन्द्र केशवलाल शाह गुजराती साहित्य गुजराती
2002 दण्डपाणी जयकान्तन तमिल साहित्य तमिल
2003 विंदा करंदीकर मराठी साहित्य मराठी
2004 रहमान राही कश्मीरी साहित्य कश्मीरी
2005 कुँवर नारायण हिन्दी साहित्य हिन्दी
2006 रवीन्द्र केलकर कोंकणी साहित्य कोंकणी
2006 सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत साहित्य संस्कृत
2007 ओ.एन.वी. कुरुप मलयालम साहित्य मलयालम
2008 अखलाक मुहम्मद खान शहरयार उर्दू साहित्य उर्दू
2009 अमरकान्त हिन्दी साहित्य हिन्दी
2009 श्रीलाल शुक्ल हिन्दी साहित्य हिन्दी
2010 चन्द्रशेखर कम्बार कन्नड साहित्य कन्नड
2011 प्रतिभा राय उड़िया साहित्य उड़िया
2012 रावुरी भारद्वाज तेलुगू साहित्य तेलुगू
2013 केदारनाथ सिंह हिन्दी साहित्य हिन्दी
2014 भालचंद्र नेमाडे मराठी साहित्य मराठी
2015 रघुवीर चौधरी गुजराती साहित्य गुजराती
2016 शंख घोष बंगाली साहित्य बंगाली
2017 कृष्णा सोबती हिन्दी साहित्य हिन्दी
2018 अमिताव घोष अंग्रेजी साहित्य अंग्रेजी
2019 अक्कितम अच्युतन नंपूतिरि मलयालम साहित्य मलयालम

विभिन्न भाषाओं के प्रथम विजेता
भाषा नाम वर्ष
मलयालम जी शंकर कुरुप 1965
बंगाली ताराशंकर बंधोपाध्याय 1966
कन्नड़ के.वी. पुत्तपा 1967
गुजराती उमाशंकर जोशी 1967
हिन्दी सुमित्रानंदन पंत 1968
उर्दू फ़िराक गोरखपुरी 1969
तेलुगु विश्वनाथ सत्यनारायण 1970
उड़िया गोपीनाथ महन्ती 1973
मराठी विष्णु सखाराम खांडेकर 1974
तमिल पी.वी. अकिलानंदम 1975
असमिया बिरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य 1979
पंजाबी अमृता प्रीतम 1981
कश्मीरी रहमान राही 2004
कोंकणी रवीन्द्र केलकर 2006
संस्कृत सत्यव्रत शास्त्री 2006
अंग्रेजी अमिताव घोष 2018