एक पंजीकृत दल को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तीन शर्तों में से किसी एक को पूरा करना पड़ता है: 
  • एक पार्टी को कम से कम तीन अलग-अलग राज्यों से लोक सभा में 2% सीटें जीतनी होंगी। 
  • चार लोकसभा सीटें जीतने के साथ साथ दल को लोकसभा या विधान सभा के आम चुनाव में किसी भी चार या अधिक राज्यों में 6% मत प्राप्त करना होगा। 
  • एक पार्टी को चार राज्यों में राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिलती है तो वह पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त कर सकती है। 
भारत में 08 राष्ट्रीय दल हैं :
दल स्थापना संस्थापक अध्यक्ष चिह्न
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 28 दिसंबर, 1885 एलन ऑक्टेवियन ह्यूम, दादाभाई नौरोजी सोनिया गाँधी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 26 दिसंबर, 1925 डी. राजा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 07 नवंबर, 1964 ज्योति बसु सीताराम येचुरी
भारतीय जनता पार्टी 06 अप्रैल, 1980 अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जगत प्रकाश नड्डा Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019
बहुजन समाज पार्टी 14 अप्रैल, 1984 कांशी राम मायावती
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 01 जनवरी, 1998 ममता बैनर्जी ममता बैनर्जी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 10 जून, 1999 शरद पवार, तारिक अनवर शरद पवार
नेशनल पीपुल्स पार्टी 06 जनवरी, 2013 पी.ए.संगमा कोनराड संगमा