ऑस्ट्रेलियन ओपन हर वर्ष जनवरी के अंत में होने वाली टेनिस प्रतियोगिता है। यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेली जाती है। इसका आयोजन 'टेनिस ऑस्ट्रेलिया' द्वारा किया जाता है। चार ग्रैंड स्लैम में ये किसी भी वर्ष में सबसे पहले खेले जाने वाली प्रतियोगिता है। हालाँकि इसकी शुरुआत सबसे अंत (1905) में हुई थी। 1986 को छोड़कर यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित हुई है।  

दक्षिणी गोलार्द्ध में यह सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में से एक है। इसे "हैप्पी स्लैम" भी कहा जाता है। अब तक यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया के पाँच (मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड,ब्रिस्बेन और पर्थ) और न्यूज़ीलैंड के दो (क्राइस्टचर्च और हेस्टिंग्स)शहरों में खेली जा चुकी है। 

  • पहली प्रतियोगिता 1905 में मेलबर्न के वेयरहाउसमैन क्रिकेट ग्राउंड (वर्तमान अल्बर्ट क्रिकेट ग्राउंड) में हुई थी। उस समय यह ग्रास कोर्ट पर खेली गई थी।
  • 1905 में इसे ऑस्ट्रेलेसियन चैम्पियनशिप के नाम से जाना जाता था। 
  • 1927 में इसे ऑस्ट्रेलियन चैम्पियनशिप कर दिया गया। 
  • 1969 से यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के नाम से जानी जाती है। 
  • 1972 से इस प्रतियोगिता का आयोजन केवल मेलबर्न में ही किया जा रहा है। 
  • 1972 के बाद यह प्रतियोगिता कूयोंग लॉन टेनिस क्लब में खेली गई थी। 
  • 1986 में इसका आयोजन नहीं हुआ था। 
  • 1988 में यह वर्तमान स्थान मेलबर्न पार्क में स्थानांतरित कर दी गई और हार्ड कोर्ट पर खेली जाने लगी। 
  • 1988 से 2007 तक यह रिबाउंड ऐस हार्ड कोर्ट पर खेली गई, 2008 से 2019 तक ऐक्रेलिक-आधारित हार्डकोर्ट पर तथा 2020 में यह ग्रीनसेट हार्ड कोर्ट पर खेली गई। 
अन्य ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताएं फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन हैं।

2020 ऑस्ट्रेलियन ओपन 
यह 108 वाँ (ओपन एरा का 52 वाँ) खेल संस्करण था जो 20 जनवरी से 2 फरवरी तक खेल गया था। यह ग्रीनसेट सतह पर खेला जाने वाला पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन संस्करण था। 
2020 में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची -

पुरुष एकल 
विजेता - नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
उपविजेता - डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया)

महिला एकल 
विजेता - सोफिया केनिन (संयुक्त राज्य अमेरिका)
उपविजेता - गार्बिन मुगुरुजा (स्पेन)

पुरुष युगल 
विजेता - राजीव राम (संयुक्त राज्य अमेरिका) ; जो सेलिसबरी (यूनाइटेड किंगडम)
उपविजेता - मैक्स पुर्सेल ; ल्यूक सैविले (ऑस्ट्रेलिया)

महिला युगल 
विजेता - टिमिया बाबोस (हंगरी) ; क्रिस्टीना म्लादेनोविच (फ्रांस)
उपविजेता - सीह सु-वेई (ताइवान) ; बारबोरा स्ट्रीकोवा (चेक)

मिश्रित युगल 
विजेता - बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक) ; निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया)
उपविजेता - बेथानी मटेक-सैंड्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) ; जेमी मरे (यूनाइटेड किंगडम)