विंबलडन , विश्व की सबसे पुरानी टेनिस प्रतियोगिता है। इसकी शुरुआत 1877 में लंदन में हुई थी। ये चार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में से एक है (अन्य ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताएं ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन हैं) और घास पर खेली जाती है। इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष जून-जुलाई में लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में होता है।   

1877 में ये प्रतियोगिता केवल एकल पुरुष श्रेणी में खेली गई थी। 1884 में एकल महिला और युग्म पुरुष श्रेणियाँ जोड़ दी गई। महिला युग्म और मिश्रित युग्म की शुरुआत 1913 में हुई थी। 

कोविड-19 महामारी के कारण 2020 की प्रतियोगिता रद्द कर दी गई। 

2019 विंबलडन 
यह प्रतियोगिता 1 जुलाई 2019 से 14 जुलाई 2019 तक लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित हुई थी। यह 133 वीं विंबलडन प्रतियोगिता थी। 
2019 में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची -

पुरुष एकल 
विजेता - नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
उपविजेता - रॉजर फ़ेडरर (स्विट्ज़रलैण्ड)

महिला एकल 
विजेता - सिमोना हालेप (रोमानिया)
उपविजेता - सेरेना विलियम्स (संयुक्त राज्य अमेरिका)

पुरुष युगल 
विजेता - हुआन सेबास्तियन कबाल ; रॉबर्ट फराह (कोलंबिया)
उपविजेता - निकोलस माहुत (फ्रांस) ; एडुआर्ड रॉजर-वेसेलिन (फ्रांस)

महिला युगल 
विजेता - सीह सु-वेई (ताइवान) ; बारबोरा स्ट्रीकोवा (चेक)
उपविजेता - गैबरिएला डाबरोवस्की (कनाडा) ; जू यिफान (चीन)

मिश्रित युगल 
विजेता - इवान डोडिग (क्रोएशिया) ; लतीशा चान (ताइवान)
उपविजेता - रॉबर्ट लिंडस्टेड (स्वीडन) ; येलेना ओस्टापेंको (लातविया)