यूएस ओपन टेनिस की चार ग्रैन्ड स्लैम में से एक है। यह विश्व की पुरानी टेनिस प्रतियोगिताओं में से एक है। इसकी शुरुआत 1881 में हुई थी। अन्य ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताएं ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन हैं।

यह अगस्त-सितंबर में संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में हार्ड कोर्ट पर खेली जाती है। 

समयरेखा 
  • पहली बार यह अगस्त 1881 में न्यूपोर्ट के न्यूपोर्ट कैसीनो में ग्रास कोर्ट पर खेली गई थी। उस समय इस प्रतियोगिता में केवल वो ही भाग ले सकते थे जो यूएसए टेनिस एसोसिएशन के सदस्य थे। 
  • 1915 में इसे वेस्ट हिल्स टेनिस क्लब फ़ॉरेस्ट हिल्स, न्यूयॉर्क में स्थानांतरित कर दिया गया था। 
  • 1921 से 1923 थ यह द जर्मनटाउन क्रिकेट क्लब, फिलाडेल्फिया में खेली गई। 
  • 1924 से पुनः वेस्ट हिल्स टेनिस क्लब में खेली गई। 
  • 1968 में सभी पेशेवर खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी गई। 1968 व इसके बाद के दौर को 'ओपन एरा' कहा गया। 
  • 1975 से यह प्रतियोगिता मिट्टी की सतह(क्ले कोर्ट) पर खेली जाने लगी। 
  • 1978 में यह प्रतियोगिता यूएसटीए नेशनल टेनिस सेंटर में स्थानांतरित की गई और हार्ड कोर्ट पर खेली जाने लगी। 
  • 2006 यूएस ओपन के दौरान यूएसटीए नेशनल टेनिस सेंटर का नाम चार बार की यूएस ओपन विजेता 'बिली जीन किंग' के नाम पर किया गया। 
  • क्रिस एवर्ट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों प्रकार के सतहों (ग्रास, क्ले, हार्ड कोर्ट) पर प्रतियोगिता जीती। 
2020 यूएस ओपन
140 वीं यूएस ओपन प्रतियोगिता यूएसटीए नेशनल टेनिस सेंटर में 31 अगस्त से 13 सितंबर 2020  तक आयोजित हुई थी। 
2019 में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची -

पुरुष एकल 
विजेता - डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया)
उपविजेता - अलेक्जेंडर ज्वेरिव जूनियर (जर्मनी)

महिला एकल 
विजेता - नाओमी ओसाका (जापान)
उपविजेता - विक्टोरिया अज़ारेन्का (बेलारूस)

पुरुष युगल 
विजेता - मेट पेविक (क्रोएशिया) ; ब्रूनो सोअरेस (ब्राज़ील)
उपविजेता - वेस्ली कूल्होफ़ (नीदरलैंड) ; निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया)

महिला युगल 
विजेता - लौरा सीजमंद (जर्मनी) ; वेरा ज़्वोनारेवा (रूस)
उपविजेता - निकोल मेलिचर (संयुक्त राज्य अमेरिका) ; जू यिफान (चीन)

मिश्रित युगल 
2020 में यह प्रतिस्पर्धा आयोजित नहीं हुई। 

2019 यूएस ओपन
यह 139 वीं यूएस ओपन प्रतियोगिता थी जो यूएसटीए नेशनल टेनिस सेंटर में 26 अगस्त से 08 सितंबर तक आयोजित हुई थी। 
2019 में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची -

पुरुष एकल 
विजेता - राफेल नडाल (स्पेन)
उपविजेता - डेनियल सर्गेयेविच मेडवेडेव (रूस)

महिला एकल 
विजेता - बियांका एंड्रेस्कू (कनाडा)
उपविजेता - सेरेना विलियम्स (संयुक्त राज्य अमेरिका)

पुरुष युगल 
विजेता - हुआन सेबास्तियन कबाल ; रॉबर्ट फराह (कोलंबिया)
उपविजेता - मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) ; होरासियो ज़ेबालोस (अर्जेण्टीना)

महिला युगल 
विजेता - इलिस मर्टेंस (बेल्जियम) ; एरीना सबैलेन्का (बेलारूस)
उपविजेता - विक्टोरिया अज़ारेन्का (बेलारूस) ; एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)

मिश्रित युगल 
विजेता - बेथानी मटेक-सैंड्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) ; जेमी मरे (यूनाइटेड किंगडम)
उपविजेता - चान हाओ-चिंग (ताइवान) ; माइकल वीनस (न्यूजीलैंड)