यह पुरस्कार 1895 में स्थापित 05 नोबेल पुरस्कारों में से एक है। 

पहला पुरस्कार - रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट को 1901 में पहला शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

सबसे हाल का पुरस्कार - विश्व खाद्य कार्यक्रम संस्था को 2020 का शांति पुरस्कार दिया गया। 

1901 से अब तक 101 पुरस्कार दिए जा चुके हैं। कुल 19 बार यह पुरस्कार नहीं दिया गया : 1914, 1915, 1916, 1918, 1923, 1924, 1928, 1932, 1939, 1940, 1941, 1942, 1943, 1948, 1955, 1956, 1966, 1967 और 1972. 

कुल पुरस्कार - 101 
कुल व्यक्ति - 107
कुल संस्थाएँ - 28
महिलाएं - 12
अकेले जीतने वाले - 69
दो में साझा - 30
तीन में साझा - 02

यह पुरस्कार 107 व्यक्तियों और 28 संस्थाओं को प्रदान किया जा चुका है। 

कम उम्र
मलाला युसुफ़ज़ई सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली व्यक्ति है। 2014 में पुरस्कार मिलने के समय उनकी उम्र मात्र 17 वर्ष थी। 

सर्वाधिक उम्र 
जोसेफ रॉटब्लैट को 1995 में 87 वर्ष की आयु में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। 

एक से अधिक बार 
अब तक केवल दो संस्थाओं को एक से अधिक पुरस्कार मिले हैं : 
रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति को तीन बार - 1917, 1944, 1963

यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी/शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त को दो बार - 1954, 1981 

किसी भी व्यक्ति को एक से अधिक शांति पुरस्कार नहीं मिले हैं। परंतु 1962 का शांति पुरस्कार पाने वाले लिनस पॉलिंग को 1954 में रसायन का पुरस्कार मिला था। 


नोबेल पुरस्कार पाने वाले परिवार के सदस्य :
1982 का शांति पुरस्कार पाने वाली अल्वा रेइमेर म्यर्दल के पति गुन्नार म्यर्दल को 1974 में अर्थशास्त्र में पुरस्कार दिया गया था। 

(नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सभी जोड़ियाँ)

पुरस्कार लेने से मना करने वाले व्यक्ति
वियतनाम के ली डक थो ने 1973 का शांति पुरस्कार लेने से मना कर दिया था। 

मरणोपरांत 
1961 का शांति पुरस्कार डैग हैमरस्क्जोंल्ड (स्वीडन) को मरणोपरांत प्रदान किया गया था। 


जेल 
तीन व्यक्ति पुरस्कार मिलने के समय जेल में बंद थे :
जर्मनी के पत्रकार कार्ल वॉन ओसीएत्जकी (1935 का पुरस्कार) 
म्यांमार की राजनीतिज्ञ आंग सान सू की (1991 का पुरस्कार) 
चीन के मानवाधिकार कार्यकर्ता लू श्याबाओ (2010 का पुरस्कार) 

महिलाएं जिन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिला : 
1905 - बर्था वॉन सुटनर
1931 - जेन एडम्स
1946 - एमिली ग्रीन बाल्च
1976 - बेट्टी विलियम्स
1976 - मैरिड कोरिगन
1979 - मदर टेरेसा
1982 - अल्वा रेइमेर म्यर्दल
1991 - आंग सान सू की
1992 - रिगोबर्टा मेन्चू तुम
1997 - जोडी विलियम्स
2003 - शिरीन एबादी
2004 - वांगारी मथाई
2011 - एलेन जॉनसन सर्लिफ़
2011 - लेमाह गॉबी
2011 - तवाक्कोल कर्मन
2014 - मलाला यूसुफजई
2018 - नादिया मुराद


प्रमुख व्यक्ति जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला : 
अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधी को 1937, 1938, 1939, 1947 और 1948 में नामांकित किया गया था। महात्मा गाँधी की मृत्यु के बाद 1948 का शांति पुरस्कार निरस्त कर दिया था तथा किसी भी व्यक्ति को प्रदान नहीं किया गया।  

पूर्व सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, जोसेफ स्टालिन  जिन्होनें द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त करवाने का प्रयास किया था, उन्हें 1945 और 1948 में शांति के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।  

जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ़ हिटलर को भी 1939 में नामांकित किया गया था। 

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी नामांकित किया जा चुका है। 

शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय : 
अब तक दो भारतीय नागरिकों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है - 
1979 में मदर टेरेसा
2014 में कैलाश सत्यार्थी 

तेनजिन ग्यात्सो/14वें दलाई लामा को जब 1989 का पुरस्कार प्रदान किया गया था तब वे भारत में रह रहे थे।