स्वीडिश और नॉर्वेजियन संस्थाओं द्वारा साहित्य, सांस्कृतिक या वैज्ञानिक क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है।
स्वीडिश इंजीनियर अल्फ्रेड नोबेल की इच्छानुसार 1895 में पाँच
पुरस्कारों की स्थापना की थी।
1901 में पहली बार रसायन, साहित्य,
शांति, भौतिकी और चिकित्सा के क्षेत्र में
पुरस्कार वितरित किए गए थे।
1968 में स्वीडन के केन्द्रीय बैंक की 300वीं वर्षगाँठ पर आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार की स्थापना की। इसका फंड नोबेल फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। यह पुरस्कार सर्वप्रथम 1969 में दिया गया था।
मरणोपरांत यह पुरस्कार नहीं दिया जाता, लेकिन यदि व्यक्ति को पुरस्कार के
लिए चुन लिया जाता है और उसकी मृत्य हो जाती है, उस स्थिति
में यह पुरस्कार दिया जा सकता है।
पुरस्कार वितरण समारोह स्टॉकहोम, स्वीडन में होता है (शांति पुरस्कार
के वितरण का आयोजन ओस्लो, नॉर्वे में होता है)।
हर प्रापक को स्वर्ण पदक, डिप्लोमा और धनराशि देकर सम्मानित किया जाता है।
कौन सी संस्था कौन सा पुरस्कार देती है ?
रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज - भौतिकी, रसायन, आर्थिकी
कारोलीनस्का संस्थान - चिकित्सा
स्वीडिश अकादमी - साहित्य
नॉर्वेजियन
नोबेल कमेटी - शांति
2020 तक दिए गए पुरस्कार -
1901 से लेकर 2020 तक 693 पुरस्कार, 934 व्यक्तियों और 28 संस्थाओं को दिए जा चुके हैं।
| वर्ग | कुल पुरस्कार | व्यक्ति | अकेले जीतने वाले | दो में साझा | तीन में साझा |
|---|---|---|---|---|---|
| भौतिकी | 114 | 216 | 47 | 32 | 35 |
| रसायन | 112 | 186 | 63 | 24 | 25 |
| चिकित्सा | 112 | 222 | 39 | 33 | 39 |
| साहित्य | 113 | 117 | 109 | 04 | 00 |
| शांति | 101 | 135* | 69 | 30 | 02 |
| अर्थशास्त्र | 52 | 86 | 25 | 20 | 07 |
| कुल | 693 | 962 | 352 | 143 | 108 |
1901 के बाद कई बार इन पुरस्कारों को नहीं दिया गया।
भौतिकी - 1916, 1931, 1934, 1940, 1941, 1942
रसायन - 1916, 1917, 1919, 1924, 1933, 1940, 1941, 1942
चिकित्सा - 1915, 1916, 1917, 1918, 1921, 1925, 1940, 1941, 1942
साहित्य - 1914, 1918, 1935, 1940, 1941, 1942, 1943
शांति - 1914, 1915, 1916, 1918, 1923, 1924, 1928, 1932, 1939, 1940, 1941, 1942, 1943, 1948, 1955, 1956, 1966, 1967, 1972
अर्थशास्त्र - स्थापना के बाद हर वर्ष प्रदान किया गया।


0 Comments