यह पुरस्कार 1968 में स्थापित किया गया था। (नोबेल पुरस्कार)

पहला पुरस्कार - पहली बार यह 1969  में नीदरलैंड के जन टिनबर्गन और नॉर्वे के रगनार एंटन किटिल फ्रिस्क को प्रदान किया गया था। 

सबसे हाल का पुरस्कार - 2019 का पुरस्कार पॉल मिलग्रोम और रॉबर्ट विल्सन को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। 

कुल पुरस्कार - 52 
कुल व्यक्ति - 86
महिलाएं - 02
अकेले जीतने वाले - 25
दो में साझा - 20
तीन में साझा - 07

इतिहास 
1968 में स्वीडन के केन्द्रीय बैंक की 300वीं वर्षगाँठ पर आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार की स्थापना की।  इसका फंड नोबेल फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।  यह पुरस्कार सर्वप्रथम 1969 में दिया गया था।

कम उम्र 
सबसे कम उम्र की अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार विजेता एस्थर डुफ्लो है। 2019 में पुरस्कार मिलने के समय उनकी उम्र 46 वर्ष थी। 

उम्रदराज 
सबसे उम्रदराज अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार विजेता लियोनिद "लियो" हर्विक्स है। 2007 में पुरस्कार मिलने के समय उनकी उम्र 90 वर्ष थी।


एक से अधिक बार 
किसी भी व्यक्ति को अर्थशास्त्र में एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया है।


नोबेल पुरस्कार पाने वाले परिवार के सदस्य :
1969 का अर्थशास्त्र का पुरस्कार पाने वाले जॉन टिनबर्गेन के भाई निकोलस टिनबर्गन को 1973 में चिकित्सा का पुरस्कार दिया गया था। 

1974 का पुरस्कार पाने वाले गुन्नार म्यर्दल की पत्नी अल्वा रेइमेर म्यर्दल को 1982 में शांति का  पुरस्कार दिया गया था। 

अभिजीत बनर्जी और उनकी एस्थर डुफ्लो ने  2019 का अर्थशास्त्र का पुरस्कार साझा किया।

(नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सभी जोड़ियाँ)

महिलाएं जिन्हें चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार मिला : 
इस क्षेत्र में केवल 02 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिल है। 
2009 - इलिनॉर ऑस्ट्रॉम
2019 - एस्थर डुफ्लो


अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय : 
अमर्त्य सेन अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाले एकमात्र भारतीय नागरिक हैं। उन्हें यह पुरस्कार 1998 में मिला था। 

2019 में भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को यह पुरस्कार मिला।