यह पुरस्कार 1895 में स्थापित 05 नोबेल पुरस्कारों में से एक है। 

पहला पुरस्कार - पहली बार यह 1901 में जर्मनी के फिजीशियन एमिल वॉन बेह्रिंग को प्रदान किया गया था। 

सबसे हाल का पुरस्कार - 2020 का पुरस्कार विलियम जी. केलिन, ग्रेग एल. सेमेंजा और पीटर जे. रेटक्लिफ को दिया गया। 

2020 तक चिकित्सा में 111 पुरस्कार, 222 व्यक्तियों को दिए जा चुके हैं। कुल नौ बार यह पुरस्कार नहीं दिया गया : 1915, 1916, 1917, 1918, 1921, 1925, 1940, 1941, 1942. यह पुरस्कार पाँच बार एक वर्ष के लिए स्थगित किया जा चुका है। 1914 का पुरस्कार 1915 में, 1922 का 1923 में, 1926 का 1927 में, 1938 का 1939 में, 1943 का 1944 में दिया गया था। 

कुल पुरस्कार - 111
कुल व्यक्ति - 222
महिलाएं - 12
अकेले जीतने वाले - 39
दो में साझा - 34
तीन में साझा - 39

इतिहास 
इतिहास अल्फ्रेड नोबेल मेडिकल रिसर्च में सक्रिय रुचि रखते थे। करोलिंस्का इंस्टिट्यूट के माध्यम से, वह 1890 के आसपास स्वीडिश फिजियोलॉजिस्ट जोन्स जोहानसन के संपर्क में आये। जोहानसन ने उसी वर्ष एक संक्षिप्त अवधि के दौरान फ्रांस के सेवरन में नोबेल की प्रयोगशाला में काम किया। चिकित्सा विज्ञान  तीसरी पुरस्कार क्षेत्र थी।

2010 तक, जी प्रोटीन और दूसरे दूतों के माध्यम से सिग्नल ट्रांसडक्शन के क्षेत्र में योगदान के लिए आठ पुरस्कार दिए गए हैं। 13 न्यूरोबायोलॉजी के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया और 13 को मध्यस्थ चयापचय में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कम उम्र 
सबसे कम उम्र के चिकित्सा नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रेडरिक जी. बैंटिंग है। 1923 में पुरस्कार मिलने के समय उनकी उम्र 32 वर्ष थी। 

उम्रदराज 
सबसे उम्रदराज, चिकित्सा नोबेल पुरस्कार विजेता पेटन रूस है। 1966 में पुरस्कार मिलने के समय उनकी उम्र 87 वर्ष थी।


एक से अधिक बार 
किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा में एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया है।


नोबेल पुरस्कार पाने वाले परिवार के सदस्य :
कार्ल फर्डिनेंड कोरी और उनकी पत्नी गर्टी कोरी ने 1947 का चिकित्सा का पुरस्कार साझा किया था। 

1959 का पुरस्कार पाने वाले आर्थर कॉर्नबर्ग के पुत्र रोजर कॉर्नबर्ग को 2006 में रसायन का पुरस्कार दिया गया था। 

1970 का पुरस्कार पाने वाले उल्फ वॉन उलर चेलपिन के पिता हेन्स वॉन उलर चेलपिन को 1929 में रसायन का पुरस्कार मिला था। 

1973 का चिकित्सा का पुरस्कार पाने वाले निकोलस टिनबर्गन के भाई जॉन टिनबर्गेन को 1969 में अर्थशास्त्र का पुरस्कार मिला था। 

मे-ब्रिट मोजर और उनके पति एडवर्ड मोजर ने 2014 का चिकित्सा का पुरस्कार साझा किया था। 

(नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सभी जोड़ियाँ)

महिलाएं जिन्हें चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार मिला : 
1947 - गर्टी कोरी 
1977 - रोज़लिन यलो 
1983 - बारबरा मैकक्लिंटॉक 
1986 - रीता लेवी-मोंटालसीनी 
1988 - गर्ट्रूड बी एलियन 
1995 - न्यूसलीन-वोलार्ड 
2004 - लिंडा बी बक 
2008 - फ्रैंकोइस बैर-सिनाउसी 
2009 - एलिजाबेथ एच. ब्लैकबर्न
2009 - कैरल डब्ल्यू. ग्रिडर
2014 - मे-ब्रिट मोजर
2015 - यूयू तु


चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय : 
अब तक किसी भी भारतीय नागरिक को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। 

1902 में रोनाल्ड रॉस को इस क्षेत्र में पुरस्कार मिला था। पुरस्कार मिलने के समय वो भारत में निवास करते थे। 

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हरगोबिन्द खुराना को 1968 में पुरस्कार मिला था।