फ्रेंच ओपन, जिसे रोलैंड गैरोस (रोलैंड गैरोस प्रथम विश्व युद्ध के समय फ्रांस की सेना में विमान-चालक थे) चैम्पियनशिप भी कहा जाता है, चार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में से एक है। अन्य ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताएं ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन हैं। यह प्रतियोगिता हर वर्ष मई के अंत में खेली जाती है। 2020 में कोविड-19 की वजह से इसे सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। यह चिकनी सतह पर खेली जाती है।
इसकी शुरुआत 1891 में हुई थी। 1907 तक यह मिट्टी में खेली जाती थी। 1908 से इसकी शुरुआत चिकनी मिट्टी पर हुई थी।
आयोजन :
1891 से 1908 - औटोए (Auteuil)
1910-1924 और 1926 - रेसिंग क्लब डी फ्रांस (आरसीएफ)
1925 और 1927 - फ्रैड पेरिस
1928 से अब तक - रोलैंड गैरोस
- इसकी शुरुआत 1891 में हुई थी। उस समय केवल फ्रेंच क्लब के सदस्य ही इस खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते थे।
- एकल महिला श्रेणी 1897 में, मिश्रित युग्म 1902 में और महिला युग्म 1907 में जोड़ी गई थी।
- 1925 में यह प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए कर दी गई।


0 Comments